{"_id":"69ecb6b387f8713f340dd8e4","slug":"fire-breaks-out-in-farmer-gher-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: किसान के घेर में लगी आग, बाइक-कार और ट्रैक्टर जल कर हुए राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: किसान के घेर में लगी आग, बाइक-कार और ट्रैक्टर जल कर हुए राख
Sat, 25 Apr 2026 06:13 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 25 Apr 2026 06:13 PM IST
सार
बाबू खां के घेर में अचानक आग लग गई। आग लगने से घेर में खड़ी एक कार, दो बाइक, दो ट्रैक्टर, एक साइकिल, एक बुर्जी, एक झोपड़ी, एक बकरी, दो बकरी के बच्चे, चारपाई और बिस्तर आदि सामान जल कर राख हो गया।
विज्ञापन
गांव रामपुर शाहपुर में आग से हुऐ नुकसान को दिखाते ग्रामीण
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसान के घेर में अचानक आग लग गई। आग लगने से घेर में खड़े वाहन, पशु, बुर्जी और झोपड़ी के साथ अन्य सामान जल गया। अभी आग लगने की वजह सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
चंडौस कोतवाली के गांव रामपुर शाहपुर निवासी किसान बाबू खां पुत्र बशीर खां के घेर में 25 अप्रैल दोपहर एक बजे के करीब अचानक आग लग गई। आग लगने से घेर में खड़ी एक कार, दो बाइक, दो ट्रैक्टर, एक साइकिल, एक बुर्जी, एक झोपड़ी, एक बकरी, दो बकरी के बच्चे, चारपाई और बिस्तर आदि सामान जल कर राख हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेखपाल ने गांव में पहुंच कर आग से हुए नुकसान का आकलन किया। वहीं, कोतवाल सत्यवीर सिंह का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन