फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fire breaks out in a house near petrol pump at Hathras adda

Aligarh: एसी कंप्रेशर फटा, पेट्रोल पंप के पास घर में लगी आग, दूर तक फैला धुआं, दहशत में घिरा रहा हाथरस अड्डा

Sun, 28 Sep 2025 10:55 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 28 Sep 2025 10:55 AM IST
सार

एसी का कंप्रेशर अचानक से फटकर बेड पर जा गिरा। कुछ ही देर में उससे बेड में आग लग गई। कमरे में लगीं पीवीसी सीट के जरिये आग बढ़ते हुए आसपास के कमरों में पहुंचने लगी। कुछ देर में आग की लपटें व धुआं घर के बाहर आने लगा।

विज्ञापन
Fire breaks out in a house near petrol pump at Hathras adda
हाथरस अड्डा पेट्रोल पंप के पीछ घर में लगी आग से उठता धुआं - फोटो : संवाद

विस्तार

दोपहर को साढ़े तीन बजे के करीब पेट्रोल पंप से सटे पंप स्वामी के ही घर में एसी का कंप्रेशर फटने से आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। क्योंकि पेट्रोल पंप सटा हुआ था लिहाजा दहशत फैल गई। कर्मचारियों ने घर में रखे सिलिंडर निकाले। दूर तक धुएं का गुबार नजर आने लगा। दमकल ने करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान हाथरस अड्डा इलाका दहशत में घिरा रहा। चूंकि यह घटना आगरा रोड के किनारे की थी लिहाजा ट्रैफिक भी थम गया। लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन

घर से बाहर निकलते परिवार के लोग
विज्ञापन

हाथरस अड्डा निवासी प्रबल प्रताप सिंह और मुन्ना ठाकुर का घर उनके पेट्रोल पंप के बगल में ही है। 27 सितंबर दोपहर करीब 3:30 बजे घर के अंदर के कमरे में कोई नहीं था। बराबर के कमरे में उनकी मां थीं, जबकि मुन्ना ठाकुर की पत्नी, बेटी व दो बेटे ऊपर के हिस्से में थे। मुन्ना भी घर में आराम कर रहे थे। इसी दौरान एसी का कंप्रेशर अचानक से फटकर बेड पर जा गिरा। कुछ ही देर में उससे बेड में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में रखे सिलिंडरों को ले जाते कर्मचारी
कमरे में लगीं पीवीसी सीट के जरिये आग बढ़ते हुए आसपास के कमरों में पहुंचने लगी। कुछ देर में आग की लपटें व धुआं घर के बाहर आने लगा। इस पर परिजन भी बाहर आ गए। बगल में पंप का स्टाफ भी घबरा गया। पेट्रोल पंप पास में होने की वजह से दहशत की स्थिति बन गई। आग में बेड सहित घर में रखा सामान, फर्नीचर, कपड़े, बिस्तर आदि जल गए। गनीमत रही कि आग घर से बाहर नहीं आई। सीएफओ मुकेश कुमार ने बताया कि आग एसी का कंप्रेशर फटने से लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed