{"_id":"587bdc1e4f1c1b665fefe40b","slug":"fir-violating-the-code-of-conduct-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता का उल्लंघन करने पर होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता का उल्लंघन करने पर होगी एफआईआर
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Mon, 16 Jan 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी राजमणि यादव ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों की बैठक में कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रत्याशियों और नेताओं के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
- फोटो : Dig Vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला निर्वाचन अधिकारी राजमणि यादव ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों की बैठक में कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रत्याशियों और नेताओं के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। यहां पर सभी राजनीतिक दलों और उनके प्रत्याशियों से चुनाव में सहयोग मांगा गया।
डीएम ने बताया कि 17 से 24 जनवरी में नामांकन, 25 जनवरी को नामांकन की जांच और 27 जनवरी को नाम वापसी होगी। 11 फ रवरी को मतदान और 11 मार्च को नतीजे आएंगे। बैठक में समस्त रिटर्निंग अफ सर, निर्वाचन प्रभारी अधिकारी, सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. देवराज सिंह, बसपा जिला महासचिव जसवंत सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष राजेश कुमार दिवाकर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नदीम गफू र, माकपा के इदरीश मोहम्मद, अशोक सिंह, कुंवर बहादुर बघेल, कन्हैया लाल गुप्ता, सुनील दत्त शर्मा, हाकिम सिंह, सुभाष पाली होल्कर, सोमवीर सिंह, हेमेंद्र वीर सिंह आदि उपस्थित थे।
एडीएम सिटी एसबी सिंह ने बताया कि प्रत्याशियों को नामांकन के समय प्रयुक्त तीन वाहन 100 मीटर दूर रखने होंगे। यानी कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर ही इन वाहनों को रोक दिया जाएगा। प्रत्याशी के साथ 4 व्यक्ति नामांकन कक्ष तक जाएंगे।
विज्ञापन
बाकी समर्थक तस्वीर महल, यूनिवर्सिटी सर्किल, शमशाद मार्के ट पर ठहरेंगे। विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार के लिए वाहन, सभा, प्रचार सामग्री एवं अन्य के लिए संबंधित आरओ की अनुमति लेनी होगी। कंट्रोल रूम कलेक्ट्रेट में बना दिया गया है। जिसका टोल फ्री नंबर 18001803380 तथा 0751-2400097 एवं 2400098 है।
कलेक्ट्रेट सभागार में चुनाव के संबंध में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों की बैठक रविवार को बुलाई गई। जिसमें बैठक के दौरान ही सपा और भाजपा जिलाध्यक्ष आपस में भिड़ गए। मामला गरम होता देख अधिकारियों ने बीचबचाव किया। प्रकरण अतरौली विधायक वीरेश यादव के संदर्भ में था।
भाजपा के एटा सांसद राजवीर सिंह राजू ने चुनाव आयोग और जिला निर्वाचन अधिकारी राजमणि यादव को लिखित शिकायत देकर कहा था कि विधायक आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। रागिनी में लड़कियों को नचा रहे हैं तो शुभारंभ भी कर रहे हैं। इसी मुद्दे पर बीच दोनों जिलाध्यक्षों के बीच कहासुनी हो गई।
डीएम की बैठक में भिड़े सपा-भाजपा जिलाध्यक्ष
भाजपा नेता एवं एटा सांसद राजवीर सिंह ‘राजू’ की शिकायत मिली है। जिसमें उन्होंने अतरौली सपा विधायक वीरेश यादव पर रागिनी की आड़ में लड़कियों को नचाने और बिना अनुमति के विकास कार्यों के उद्घाटन के आरोप लगाए हैं। इसकी जांच के लिए एसडीएम अतरौली को निर्देशित किया गया है। उनसे साक्ष्य मंगवाये गए हैं। दोनों पक्षों के बयान भी दर्ज होंगे। बयान और साक्ष्य मिलने के बाद एडीएम सिटी श्याम बहादुर सिंह इसकी जांच करने के बाद रिपोर्ट देेंगे। जिस पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
-राजमणि यादव, जिलाधिकारी