फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   FIR on those who beat youth in court, case of marriage in different community

अलीगढ़: कोर्ट परिसर में मारपीट करने वालों पर मुकदमा, युवक-युवती को ले गई पुलिस

Sat, 05 Dec 2020 05:07 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 05 Dec 2020 05:07 PM IST
विज्ञापन
FIR on those who beat youth in court, case of marriage in different community
युवक से मारपीट - फोटो : ANI

कोर्ट में गुरुवार को हंगामा और मारपीट मामले में अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए युवक-युवती को चंडीगढ़ पुलिस अपने साथ ले गई। वहां युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज है। अब वहां युवती के बयानों के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


घटना गुरुवार  शाम की है कि एक गैर समुदाय का युवक व चंडीगढ़ की युवती दीवानी में पहुंचे थे। जहां युवक उस पर कोर्ट मैरिज के लिए जबरन दबाव डाल रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी थी। इस दौरान कुछ लोगों ने इसे लव जिहाद का विषय भी बताया था। मामले में सिविल लाइंस पुलिस दोनों को थाने ले गई और पूछताछ के बाद चंडीगढ़ पुलिस को खबर दे दी। वहां से शुक्रवार शाम चंडीगढ़ पुलिस यहां पहुंची और दोनों को साथ ले गई।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सिविल लाइंस रविंद्र दुबे के अनुसार वहां युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज था। इसलिए दोनों को पुलिस साथ ले गई। युवक सोनू जीवगनगढ़ क्वार्सी का रहने वाला है। उसकी तहरीर पर यहां दीवानी में मारपीट करने में अज्ञात 30-35 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इधर, अलीगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गणेश शर्मा का कहना है कि बाहरी लोगों ने दीवानी में आकर मारपीट की थी। वे मामले में शनिवार को सीसीटीवी फुटेज भी चेक कराएंगे। हमारे लोगों ने तो बाहरियों से युवक को बचाया भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed