{"_id":"73bf4269a04ae47ca20d6db5e28b0811","slug":"fir-on-canara-bank-s-manager-and-employes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केनरा बैंक के मैनेजर आैर कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केनरा बैंक के मैनेजर आैर कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Thu, 27 Aug 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
केनरा बैंक के तत्कालीन मैनेजर और कर्मचारियों ने जालसाजी कर उपभोक्ता के खाते से चार लाख रुपये से भी अधिक की रकम निकाल ली गई। यह आरोप लगाते हुए पीड़ित ने कोतवाली में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली के गांव नगला गुलाब निवासी राजकुमार पुत्र रामप्रसाद ने बताया कि उसका केनरा बैंक शाखा अतरौली में खाता है। उसके खाते में चार लाख दस हजार रुपये थे। गत 19 दिसंबर 2014 को वह बैंक से कुछ रुपये निकालने के लिए गया। खाते से रकम गायब देख उसके होश उड़ गए। जानकारी करने पर पता चला कि 16 दिसबंर 2014 को चैक के माध्यम से उसके खाते से चार लाख पांच हजार रुपये निकाल लिए गए। जबकि उसने कभी चेक बुक जारी नहीं कराई और चेक पर उसके हस्ताक्षर भी नहीं हैं।
इस प्रकरण में सपा नगराध्यक्ष डॉ. कबीर खान को लेकर पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से शिकायत भी की। मगर बैंक कर्मचारी उसे टहलाते रहे। पुलिस ने भी पीड़ित की सुनवाई नहीं की तो कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन मैनेजर जेपी सिन्हा, आरके त्यागी मैनेजर गाजियाबाद ब्रांच, भरतेश कुमार व अन्य कर्मचारियों के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कस्बा चौकी इंचार्ज संजीव त्यागी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।