{"_id":"5f7397508ebc3e9bd859fb81","slug":"fir-not-filed-attempt-to-rape-city-office-news-ali2450524109","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवां में बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास में नहीं लिखी गई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवां में बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास में नहीं लिखी गई रिपोर्ट
विज्ञापन
हाथरस की बिटिया के साथ जो हुआ, वह मामला अभी चर्चा में है। इसके साथ ही थाना जवां क्षेत्र में एक 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास और बदसलूकी किए जाने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की है। इसको लेकर पीड़िता की मां ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। लेकिन सकारात्मक प्रतिक्रिया न मिलने पर अब परिजनों ने राष्ट्रीय महिला आयोग में गुहार की है। आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित परिवार को थाने से ही भगा दिया था, क्योंकि आरोपी क्षेत्र के दबंग किस्म के लोग हैं।
महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि एक सितंबर को उनकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसको अपने साथ ले गया। युवक ने बच्ची को बदनीयती से दबोच लिया। चीख-पुकार सुनकर उसकी बड़ी बहन मौके पर पहुंची। भीड़ इकट्ठा होने पर आरोपी जान की धमकी देकर भाग गया। इस प्रकरण में जब मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे तो वहां परिवार से अभद्रता करते हुए भगा दिया गया। घटना के बाद से ही आरोपी पीड़ित परिवार को धमकी दे रहा है। परिवार ने राष्ट्रीय महिला आयोग से मदद की गुहार लगाई है।
जवां पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
पिछले 20 दिन में तीसरी बार जवां पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में आई है। 15 दिन पहले पुलिस ने एक कांग्रेसी नेता विनोद पांडे के साथ हाथापाई के मामले में पहले आरोपी को मौके से भगा दिया। बाद में आरोपी से कांग्रेसी नेता के खिलाफ तहरीर ले ली। 2 दिन पहले स्वतंत्रता सेनानी और सांसद रहे ठाकुर नवाब सिंह चौहान के बुजुर्ग पुत्र योगेंद्र सिंह चौहान के साथ मारपीट कर उनको घायल किया गया। इसके अलावा 7 वर्षीय बच्ची के प्रकरण में मुकदमा दर्ज न करके थाना जवां पुलिस ने अपनी संवेदनहीनता प्रदर्शित की है ।
विज्ञापन
विवेक बंसल सहित कांग्रेस नेता योगेंद्र सिंह को देखने पहुंचे
अलीगढ़। योगेंद्र चौहान को पुलिस द्वारा निर्ममता से पिटाई करके घायल कर दिया गया। इनको देखने कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य वरिष्ठ नेता विवेक बंसल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विनोद पांडे, ठाकुर आनंदपाल सिंह, मधुकर शर्मा, ठाकुर गजेंद्र पाल सिंह उनके आवास पर उनसे शिष्टाचार भेंट करने पहुंचे।