फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   FIR lodged against ATM service franchisee for embezzling Rs 1.25 crore

Aligarh News: एटीएम सर्विस फ्रेंचाइजी पर सवा करोड़ हड़पने में एफआईआर

Sat, 07 Feb 2026 02:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sat, 07 Feb 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against ATM service franchisee for embezzling Rs 1.25 crore
एटीएम में कैश लोडिंग और रखरखाव की जिम्मेदारी संभालने वाली फ्रेंचाइजी के तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है। आरोप है कि सर्विस अनुबंध समाप्त किए जाने के बाद आरोपियों ने अपनी जिम्मेदारी वाले सभी एटीएम से करीब सवा करोड़ रुपये निकाल लिए। यह रुपये कंपनी में जमा नहीं कराए गए।
विज्ञापन

इंडिया वन पेमेंट्स लिमिटेड के जोनल मैनेजर (आपरेशंस) दीपक गरकोटी की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा कि वर्ष 2022 में कंपनी ने नीलांश सर्विसेज प्रोपराइटर पूजा गुप्ता, चमचम सिटी पार्टनर के हिमांशु गोयल व ध्रुव गोयल निवासीगण मास्टर काॅलोनी के साथ हाथरस और अलीगढ़ के 57 एटीएम के संचालन का अनुबंध किया था। इन फर्मों पर एटीएम में कैश लोडिंग, मरम्मत और रखरखाव की जिम्मेदारी थी।
विज्ञापन

सेवा में लापरवाही और खराब प्रदर्शन पर 12 दिसंबर 2025 को कंपनी ने इन फर्मों के साथ अनुबंध समाप्त कर ईमेल और व्यक्तिगत रूप से पार्टनर हिमांशु गोयल को सूचना दी। इसके बाद हिमांशु गोयल ने अलीगढ़ और हाथरस के एटीएम से एक करोड़ 23 लाख 13257 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियम के अनुसार एटीएम का हैंडओवर तभी संभव है जब फिजिकल कैश और स्विच बैलेंस शून्य हो। आरोपियों ने निकाली गई धनराशि कंपनी के खाते में जमा नहीं कराई। केवल 14 एटीएम का जीरो बैलेंस किया। जानबूझकर एटीएम का हस्तांतरण भी नहीं किया। इससे कंपनी को आर्थिक क्षति हो रही है।

कोतवाल नरेंद्र यादव ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर आरोपी बनाए गए हिमांंशु गोयल का कहना है कि कंपनी के अधिकारियों ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed