फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   FIR against two accountants for giving fake reports in revenue records

Aligarh News: राजस्व अभिलेखों में फर्जी रिपोर्ट देने वाले दो लेखपालों पर एफआईआर

Tue, 18 Jun 2024 03:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Tue, 18 Jun 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
FIR against two accountants for giving fake reports in revenue records
कस्बे के मोहल्ला सरायवली में निजी और सरकारी जमीन का कूट रचित दस्तावेजों की मदद से एक व्यक्ति के नाम नामांतरण कराने के मामले में दो लेखपालों प्रेमचंद्र और नरेंद्र होल्कर पर रिपोर्ट दर्ज हो गई है। इन पर आरोप है कि उन्होंने जांच में आरोपी के पक्ष में फर्जी रिपोर्ट लगाकर धोखाधड़ी की और अधिकारियों को गुमराह किया। यह दोनों लेखपाल सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
विज्ञापन




इस प्रकरण में अतरौली के तत्कालीन चार लेखपाल और एक राजस्व निरीक्षक की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी। इनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई के आदेश पारित किए गए हैं।चार लेखपाल सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जबकि एक लेखपाल गभाना तहसील में कार्यरत है।
विज्ञापन




कस्बा निवासी आनंद बिहारी गर्ग ने इस मामले की शिकायत की थी। वह मौजूदा समय में मथुरा में रहते हैं। उन्होंने उच्च न्यायालय में एक रिट याचिका दायर की थी। बताया था कि उनके पिता बांकेलाल गर्ग की मृत्यु के उपरांत भाई प्रमोद बिहारी सहित अन्य परिजन पारिवारिक जमीन पर काबिज हैं। राजस्व अभिलेखों में मोहल्ले के निवासी साहब सिंह ने बिना किसी विधिक प्रक्रिया के उनकी जमीन पर अपना नाम दर्ज करा लिया है। इसके बाद साहब सिंह ने 14 सितंबर 2015 को 84.57 वर्गमीटर जमीन नरेंद्र चौधरी के नाम बैनामा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




उनका आरोप है कि साहब सिंह ने नगर पालिका परिषद के एक सरकारी भूखंड (कब्रिस्तान) की जमीन भी 15 अक्तूबर 2018 को अवैध तरीके से बेच दी। लेखपाल प्रेमचंद्र ने साहब सिंह का इंद्राज किया। लेखपाल ने खरीफ, रबी फसलों की पड़ताल शासन द्वारा निर्धारित समय में नहीं की। न ही भूलेख नियमावली का पालन किया। लेखपाल प्रेमचंद्र 30 नवंबर 2021 को सेवानिवृत्त हो गए।



उनके बाद लेखपाल नरेंद्र होल्कर ने भी अनियमित रूप से नॉन जेडए की जमीन पर खसरा व खतौनी में साहब सिंह का नाम इंद्राज किया। नरेंद्र होल्कर भी राजस्व निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनके अलावा प्रविष्टियों की कटिंग लेखपाल सुनील कुमार वर्मा ने की। उन्होंने भी फर्जी प्रविष्टियों को जस का तस छोड़ दिया। सुरेश बाबू लेखपाल ने फर्जी प्रविष्टियों को शुद्ध नहीं कराया। सुरेश बाबू भी सेवानिवृत्त हो चुके हैं।





राजस्व निरीक्षक तनवीर अली की ओर से कूटरचना व फर्जी इंद्राज में संलिप्त लेखपाल प्रेमचंद्र और नरेंद्र होल्कर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस मामले में भंवर सिंह, सुरेश बाबू व सुनील कुमार पर विभागीय कार्रवाई के लिए आख्या भेजी गई है। लेखपाल सुनील कुमार वर्मा तहसील गभाना में कार्यरत है। इसके लिए उप जिलाधिकारी गभाना को निर्देशित किया गया है। -अखिलेश कुमार यादव, एडीएम न्यायिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed