फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   fir against three people in deepu murdercase

धारदार हथियार से की गई थी दीपू की हत्या, तीन पर मुकदमा दर्ज

Fri, 11 Dec 2020 01:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
fir against three people in deepu murdercase
सफाई कर्मचारी दीपू की हत्या के बाद शीशिया पाड़ा में एम्बुलेंस में शव पहुंचने पर रोड़ जाम कर हंगाम - फोटो : CITY OFFICE
थाना गांधी पार्क क्षेत्र के शीशियापाड़ा के रहने वाले नगर निगम कर्मचारी दीपू कांति की हत्या धारदार हथियार से की गई थी। उसके सिर पर भी चोट के निशान मिले हैं। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद जब दीपू का शव शीशियापाड़ा लाया गया तो आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जाम लगने से आगरा रोड पूरी तरह से जाम हो गई। वाहनों की कतार लग गई। हंगामा बढ़ता देख फोर्स मंगा लिया गया। बाद में नगर निगम में नौकरी और आर्थिक सहायता दिलाने संबंधी आश्वासन मिलने पर जाम खोला गया। वहीं, तहरीर के आधार पर महिला, उसके पति और देवर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शीशियापाड़ा का दीपू पुत्र स्वर्गीय विनोद नगर निगम में सफ ाई कर्मचारी था। 30 नवंबर को दीपू के बड़े भाई रॉबिन की शादी हुई थी। अगले दिन एक दिसंबर से दीपू घर से गायब था। बुधवार को उसका शव कमालपुर स्थित पंच विहार कॉलोनी के गेट के पास मिला था। हाथों पर बने टैटू और कपड़ों के आधार पर परिजनों ने उसकी शिनाख्त की थी। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद दीपू का शव जब शीशियापड़ा लाया गया तो वहां पर क्षेत्रीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। जाम लगने से दुबे के पड़ाव से हाथरस अड्डा और आगरा रोड तक और दूसरी ओर मामू भांजे, गांधी पार्क बस स्टैंड तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने किसी तरह वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से डायवर्ट किया। मौके पर अपर आयुक्त और सिटी मजिस्ट्रेट भी पहुंच गए। हालात को देखते हुए कई थानों का फोर्स भी मंगा लिया गया।
विज्ञापन

बाद में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्योराज जीवन ने मामले में मध्यस्थता की। इसके बाद सहमति बनी कि मृतक के भाई को नगर निगम में नौकरी, बीमार मां को आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ और परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री कोष से पीड़ित परिवार को अधिक से अधिक आर्थिक सहायता दिलाने के प्रयास करेंगे। आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने जाम खोला। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। श्योराज जीवन ने बताया कि प्रशासन ने जो भी आश्वासन पीड़ित परिवार को दिए हैं, वह जल्द से जल्द पूरे किए जाएंगे। इसके अलावा इस मामले में नामजद मुकदमा भी दर्ज हो चुका है। जल्द ही पुलिस पूरी घटना का पर्दाफाश कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में थाना गांधी पार्क के इंस्पेक्टर भान सिंह राठौर ने बताया कि दीपू के शव का पोस्टमार्टम किया गया। प्रथम दृष्टया यह तथ्य सामने आया है कि दीपू की गर्दन पर धारदार हथियार से प्रहार किया गया और सिर में भी चोट पाई गई। यही उसकी मौत का कारण बना। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पला साहिबाबाद निवासी यशोदा, उसके पति जय किशोर और देवर राजू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि वह आरोपियों के बहुत नजदीक पहुंच चुकी है। इसके अलावा वह एक्टिवा स्कूटर, जिसको लेकर दीपू गया था, उसका भी पता लगने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed