फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   FIR against Hindu Jagran Manch leader over threat to DM

सड़क पर हनुमान चालीसा: हिंजाम के नेता ने दी थी जिलाधिकारी को धमकी, मुकदमा दर्ज

Sun, 28 Jul 2019 04:48 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 28 Jul 2019 04:48 AM IST
विज्ञापन
FIR against Hindu Jagran Manch leader over threat to DM
एफआईआर - फोटो : Social media (File Photo)

जिलाधिकारी को खुलेआम चुनौती देने वाले हिंदू जागरण मंच के प्रदेश महामंत्री डॉ. सुरेंद्र सिंह भगौर पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सड़क पर हनुमान चालीसा पढ़ने पर रोक लगाने संबंधी जिलाधिकारी के फैसले पर भगौर ने शुक्रवार को विवादित बयान दिया था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि वह चुनौती देते हैं कि पूरे बृज प्रांत में सड़क पर चालीसा पाठ होगा। जिलाधिकारी रोक लगा सकते हैं तो रोक कर दिखाएं। चालीसा सड़क पर ही पढ़ा जाएगा। भगौर इसके साथ अन्य कई अशोभनीय बातें बोल गए। जिसकी प्रशासन में तीखी प्रतिक्रिया हुई। 24 घंटे के अंदर ही जिला प्रशासन ने सुरेंद्र सिंह भगौर को नामजद करते हुए उनके अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस की ओर से ये मुकदमा दर्ज कराया गया है। गांधी पार्क थाना इंस्पेक्टर धीरेंद्र मोहन शर्मा के अनुसार पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसमें जिलाधिकारी को धमकी देने, आर्य समाज मंदिर में एक राय होकर बिना अनुमति के सभा करने, भड़काऊ भाषण देने, धारा 144 का उल्लंघन करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री डा सुरेंद्र सिंह ने कहा था कि हनुमान चालीसा पढ़ने पर कोई रोक नहीं लगा सकता। हनुमान हमारे आराध्य हैं और उनकी आराधना पर कोई रोक नहीं लग सकती। रावण ने उनको रोकने के लिए पूंछ में आग लगाई थी तो लंका दहन हुआ।


अगर किसी ने हिंजाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी की पूंछ में आग लगाने का काम किया तो उसको जलाकर भस्म कर देंगे। पूरे ब्रज प्रांत में हिंजाम के लोग रोड पर हनुमान चालीसा पढ़ेंगे। देखे किसमें कितना दम है। रोक कर दिखाएं। कोई रुकावट आएगी तो ईंट से ईंट बजा देंगे। उन्होंने कहा कि मुसलमान रोड पर नमाज पढ़ते हैं तो जिला प्रशासन को सांप सूंघ जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed