फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   fineland will invest in Aligarh

फिनलैंड करेगा अलीगढ़ में निवेश, बनेंगे व्यापारिक रिश्ते

Sun, 15 Sep 2019 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
fineland will invest in Aligarh
फिनलैंड और अलीगढ़ के बीच व्यापारिक संभावनाओं को टटोलने, स्मार्ट सिटी संबंधी योजनाओं से जुड़ने की दिशा में बढ़ने के लिए शनिवार को फिनलैंड के राजदूत एरिक अफ हालस्ट्रोम महापौर मो. फुरकान से उनके आवास पर मिले। महापौर ने उन्हें अलीगढ़ में शिक्षा, हार्डवेयर, स्वच्छ भारत मिशन, स्मार्ट सिटी आदि क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन

यहां पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह तीसरी बार अलीगढ़ आए हैं। अलीगढ़ में आने वाले समय में आधुनिक नगरीय जीवन से जुड़े, शहर में सुविधाओं को विकसित करने और व्यापारिक दृष्टि से भी बहुत बड़े-बड़े काम होने हैं। फिनलैंड स्वयं ही यहां से आयात और निर्यात की दिशा में देख रहा है। इसी दिशा में संभावनाओं को टटोलने के लिए वह यहां पर आए हैं। यहां के मेयर मो. फुरकान ने शहर की स्थिति, आबादी, मौजूदा सुविधाएं, यातायात के साधन, माल ढुलाई के तरीके आदि के संबंध में विस्तार से बताया है। यहां पर जबरदस्त व्यापारिक संभावनाएं हैं। इससे पहले महापौर मो. फुरकान और उनकी पत्नी नजहत ने राजदूत एरिक अफ हालस्ट्रोम और उनकी पत्नी नीना आफहस्ट्रोम का परंपरागत तरीके से स्वागत किया। महापौर मो. फुरकान ने राजदूत से कहा कि अलीगढ़ का माहौल निवेश के लिए उपयुक्त है। इस अवसर पर इलियास चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed