{"_id":"6ada7fcea5a804fed20a53ef","slug":"student-union-ayesha-becomes-the-first-candidate-for-the-post-of-vice-president-from-women-college-aligarh-news-c-2-gur1004-1096150-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: वीमेंस कॉलेज से उपाध्यक्ष पद की पहली दावेदार बनीं आयशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: वीमेंस कॉलेज से उपाध्यक्ष पद की पहली दावेदार बनीं आयशा
विज्ञापन
एएमयू।
- फोटो : Archive
वीमेंस कॉलेज की छात्रा आयशा खान ने उपाध्यक्ष पद पर अपनी दावेदारी पेश की है। इसके साथ ही छात्रसंघ चुनाव में वीमेंस कॉलेज की भागीदारी भी सामने आने लगी है। अब नजरें इस बात पर हैं कि कॉलेज से अन्य छात्राएं भी चुनाव मैदान में उतरती हैं या नहीं।
दलालों से बचो की तस्वीरें साझा कर रहे प्रत्याशी समर्थक
एएमयू में छात्रसंघ चुनाव के लिए सोशल मीडिया पर प्रचार तेज हो गया है। इस बार चुनावी माहौल में दलालों से बचो जैसे नारों के जरिये छात्रों को सावधान करने की कोशिश की जा रही है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर कुछ छात्रों की तस्वीरें साझा कर उनके प्रति सतर्क रहने की अपील की जा रही है। पोस्ट में इन्हीं लोगों से बचो, कैंपस के सबसे पॉपुलर दलाल और कैंपस की इज्जत कैंपस के स्टूडेंट्स की है, जैसे स्लोगन लिखे जा रहे हैं।
कैबिनेट मेंबर व कोर्ट मेंबर पद पर छात्राओं की दावेदारी
कैबिनेट मेंबर, उपाध्यक्ष और एएमयू कोर्ट मेंबर पद के लिए छात्राओं ने अपनी दावेदारी पेश की है। कैबिनेट मेंबर पद के लिए राजनीति विज्ञान विभाग की शाजिया शमीम, शाहीन परवीन और अंजुम मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए अंग्रेजी विभाग की इफरा खान और विधि विभाग की नशरा नईम ने दावेदारी पेश की है। वहीं, एएमयू कोर्ट मेंबर पद के लिए अनिका रोमान राही चुनाव मैदान में उतर रही हैं। इनके अलावा अन्य नाम भी सामने आएंगे। हालांकि, चुनाव प्रक्रिया 26 अक्तूबर से शुरू हो रही है।