फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Finance company employees who had stepped out of the police station were chased and beaten up

Aligarh News: थाने से बाहर आए फाइनेंस कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Thu, 11 Jun 2026 02:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 11 Jun 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Finance company employees who had stepped out of the police station were chased and beaten up
कस्बे में अलीगढ़-पलवल रोड पर दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में हुई दुस्साहसिक वारदात से सनसनी फैल गई। बकाया किस्त न चुकाने पर ट्रक को खींचकर थाने लाए बैंक और फाइनेंस कर्मियों पर अज्ञात नकाबपोश हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन



हमलावरों ने थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर सड़क जाम कर फाइनेंस कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत नाजुक होने के कारण उसे अलीगढ़ रेफर किया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


पीड़ितों ने बताया कि ट्रक की किस्तें बकाया थीं, जिसे रिकवर करने के लिए दिल्ली के बुराड़ी निवासी बैंक व फाइनेंसकर्मी विकास, अजीत सिंह, कासिम और नरेश टप्पल क्षेत्र के गांव पीपली गांव पहुंचे थे। कर्मी वहां से वाहन को कब्जे में लेकर टप्पल थाने आ गए। आरोप है कि हमलावर पहले से ही थाने के गेट पर नजरें गड़ाए बैठे थे। जैसे ही फाइनेंस कर्मी थाने से बाहर निकले, हमलावरों ने अपनी गाड़ियों से उनका पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टप्पल थाने से करीब 500 मीटर दूर अलीगढ़-पलवल रोड पर हमलावरों ने अपने वाहनों को आड़ा-तिरछा खड़ा कर रास्ता ब्लॉक कर दिया। इसके बाद अपने चेहरों पर कपड़ा बांधे दर्जनों हमलावर गाड़ियों से उतरे और लाठी-डंडों से फाइनेंस कर्मियों पर टूट पड़े। बीच सड़क पर चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। दबंगों का गुस्सा इतने से भी शांत नहीं हुआ, तो उन्होंने उसी ट्रक से फाइनेंस कंपनी के मैनेजर की कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैनेजर की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।



दिनदहाड़े बीच सड़क पर हुई इस गुंडागर्दी के बाद टप्पल कस्बे के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत टप्पल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से एक गंभीर घायल को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed