फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Finally the hope of 407 heads of the district was fulfilled

आखिर पूरी हुई जिले के 407 प्रधानों की आस

Thu, 17 Jun 2021 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Finally the hope of 407 heads of the district was fulfilled
दो मई को परिणाम घोषित होने के बाद से अब तक शपथ ग्रहण करने का इंतजार कर रहे जिले के 407 नवनिर्वाचित प्रधानों की आस जल्द पूरी होने जा रही है। उन्हें अब 18 व 19 जून को शपथ दिलाई जाएगी। 20 जून को प्रथम बैठक होगी।
विज्ञापन

2 मई को संपन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के बाद जिले के 867 प्रधानों में से 460 प्रधानों ने तो शपथ ले ली थी, लेकिन ग्राम पंचायत सदस्यों की कमी के चलते शेष बचे 407 प्रधान अभी भी शपथ से वंचित हैं। बताते चले कि जिले में कुल 10973 ग्राम पंचायत सदस्य पद हैं। चुनाव के बाद 6742 सदस्य पद भर गए थे।
विज्ञापन

4231 पद एक भी नामांकन न होने के कारण खाली रह गए थे। हाल ही में संपन्न उपचुनाव में इनमें से 4145 सदस्य चुन लिए गए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी पारुल सिसौदिया ने बताया कि शपथ ग्रहण 18 व 19 जून को वर्चुअली होगा। 20 जून को प्रथम बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed