फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Final list of senior teachers working in aided colleges released

RMPSU: 12 अनुदानित महाविद्यालयों में कार्यरत 413 वरिष्ठ शिक्षकों की अन्नतिम सूची जारी, मांगी आपत्ति

Mon, 21 Jul 2025 02:56 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 21 Jul 2025 02:56 AM IST
सार

उप सचिव शासन रामजन्म चौहान ने विवि के कुलसचिव को भेजे पत्र में विश्वविद्यालय से संबद्ध स्ववित्तापोषित महविद्यालयों के नाम, स्थापना के बारे में सूचना मांगी है।

विज्ञापन
Final list of senior teachers working in aided colleges released
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) से संबद्ध एटा, अलीगढ़, हाथरस और कासगंज के 12 अनुदानित महाविद्यालयों (शासकीय सहायता प्राप्त) में 413 वरिष्ठ शिक्षकों को लेकर आपत्ति मांगी गई है। यह सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एक महीने तक रहेगी।

विज्ञापन

 
 शिक्षकों की वरिष्ठता सूची के संबंध में समिति का गठन किया गया था। इस बारे में समय-समय पर विश्वविद्यालय में बैठक हुई। मंडल के विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों की ओर से भेजी गई वरिष्ठता सूची के आधार पर अन्नतिम सूची जारी की गई है। 
विज्ञापन


कुलसचिव वीके सिंह ने बताया कि सांख्यिकी, भूगर्भ, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन मैनेजमेंट में एक-एक, बीएड में 32, वनस्पति विज्ञान में 14, रसायन विज्ञान में 35, कला व चित्रकला, इतिहास, गृह विज्ञान में छह-छह, अंग्रेजी में 37, शिक्षा शास्त्र, लॉ, डीएसएसटी में 13-13, अर्थशास्त्र में 24, शारीरिक शिक्षा में 10, संस्कृत में 9, भूगोल में 26, हिंदी में 40, गणित में 15, लाइब्रेरी एंड इन्फार्मेशन में दो-दो, मनोविज्ञान में 12, राजनीति विज्ञान, भौतिक विज्ञान में 17, डीएसएसटी में 13, संगीत में दो शिक्षक हैं। इनकी वरिष्ठ सूची जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन ने मांगी स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों की जानकारी
शासन ने आरएमपीयू से स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों की जानकारी मांगी है। उप सचिव शासन रामजन्म चौहान ने विवि के कुलसचिव को भेजे पत्र में विश्वविद्यालय से संबद्ध स्ववित्तापोषित महविद्यालयों के नाम, स्थापना के बारे में सूचना मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed