{"_id":"5de654348ebc3e54d76d62df","slug":"film-actor-go-to-jail-because-of-chain-pulling","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैन में की ऐसी हरकत, जाना था शादी में पहुंचा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैन में की ऐसी हरकत, जाना था शादी में पहुंचा जेल
Tue, 03 Dec 2019 05:55 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Tue, 03 Dec 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
sleeper class railway
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडुआडीह से नई दिल्ली की ओर जा रही मंडुआडीह एक्सप्रेस में सवार एक फिल्म कलाकार को चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकना भारी पड़ गया। रेलवे मजिस्ट्रेट ने आरोपी को तीन दिन की जेल और 500 रुपये के जुर्माने से दंडित किया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर चमन सिंह तोमर के मुताबिक राजीव कुमार सिंह पुत्र जयप्रकाश सिंह निवासी मेहगंवा, चोलापुर, वाराणसी मंडुआडीह एक्सप्रेस में सवार था। उसे अलीगढ़ में आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेना था।
मगर, जंक्शन पर ट्रेन का ठहराव न होने पर उसने सीमा फाटक के पास गाड़ी की चेन पुलिंग कर दी और उतरकर भागने लगा। सूचना पर आरपीएफ की टीम पहुंच गई। एसआई ओमवीर सिंह और देवकी मीणा ने उसे मौके से दबोच लिया। आरोपी ने बताया कि वह मुंबई में फिल्म कलाकार है। आरोपी को सुसंगत धाराओं में पाबंद कर रेलवे मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से उसे तीन दिन की जेल और 500 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई है।