{"_id":"6739187c81da8c7d4e058c84","slug":"fighting-firing-due-to-old-enmity-between-two-parties-in-daurau-aligarh-news-c-111-1-sali1004-100591-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, फायरिंग, चार हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, फायरिंग, चार हिरासत में
Sun, 17 Nov 2024 03:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 03:41 AM IST
सार
अजीत दिवाकर व जयप्रकाश दिवाकर में पुरानी रंजिश को लेकर दिन में कुछ कहासुनी और उसके बाद गालीगलौज हो गई। इसके बाद रात 9:30 बजे एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर जाकर दोबारा से गालीगलौज करते हुए फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडौस कोतवाली के गांव में दौरऊ में 16 नवंबर रात दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और फायरिंग हो गई। जिससे गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया। पुलिस ने एक पक्ष से तीन व दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
बता दें कि गांव निवासी अजीत दिवाकर व जयप्रकाश दिवाकर में पुरानी रंजिश को लेकर दिन में कुछ कहासुनी और उसके बाद गालीगलौज हो गई। इसके बाद रात 9:30 बजे एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर जाकर दोबारा से गालीगलौज करते हुए फायरिंग कर दी। इस झगड़े में कुछ लोगो को हल्की चोट भी आई है। इस बीच एक पक्ष ने पुलिस को बुला लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने एक पक्ष के तीन व दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल हरिभान सिंह ने बताया कि कि शराब के नशे में दो पक्षों में गालीगलौज व मारपीट हो गई है। फायरिंग नहीं हुई है, न कोई घायल हुआ है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन