{"_id":"656b80e919dc4b972f031167","slug":"fighting-broke-out-between-people-of-two-communities-report-filed-against-four-aligarh-news-c-119-1-sali1001-303-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दो समुदाय के लोगों में हुई मारपीट, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दो समुदाय के लोगों में हुई मारपीट, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sun, 03 Dec 2023 12:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:39 AM IST
सार
अलीगढ़ में अतरौली के गांव जिरौली हीरा सिंह में 1 दिसंबर को गांव के एक व्यक्ति से उसका झगड़ा हो गया था। जिसका गांव के प्रधान व समाज के अन्य लोगों ने शाम को फैसला करा दिया था। झगडे को लेकर आरोपी पक्ष के लोग 2 दिसंबर को घर पर आकर गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान चार आरोपियों ने परिजनों को लाठी-डंडों से पीटा।
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : social media
विस्तार
थाना क्षेत्र के गांव जिरौली हीरा सिंह में 1 दिसंबर की सुबह दो समुदायों के लोगों में विवाद हो गया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें महिला समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजकर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
गांव जिरौली हीरा सिंह निवासी सुनील कुमार पुत्र ओमप्रकाश ने बताया कि 1 दिसंबर को गांव के एक व्यक्ति से उसका झगड़ा हो गया था। जिसका गांव के प्रधान व समाज के अन्य लोगों ने शाम को फैसला करा दिया था। कल के झगडे को लेकर आरोपी पक्ष के लोग 2 दिसंबर को घर पर आकर गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान चार आरोपियों ने परिजनों को लाठी-डंडों से पीटा है।
विज्ञापन
जिससे मुझे, मेरी मां रूपवती देवी, बहन मिथलेश व पत्नी पुष्पा देवी को चोटें आईं हैं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चार आरोपी युनुस खान, शाहरुख, गुड्डू खान व राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन