फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fight with corona through strong immunity.

प्रतिरोधक क्षमता और जागरूकता के हथियार से कोरोना से जंग की तैयारी

Wed, 29 Apr 2020 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Fight with corona through strong immunity.
जिलेभर के लोगों की स्क्रीनिंग, हॉटस्पॉट, कंटेनमेंट समेत अन्य प्रयास करके कोरोना संक्रमण पर काबू पाने में शत प्रतिशत कामयाबी न मिलते देख प्रशासन ने प्लान बी पर काम शुरू कर दिया है। इसकी थीम है लोगों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना और जागरूक कर इस भयंकर बीमारी पर काबू पाना। समुदाय विशेष में तेजी से पांव पसार रही बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए मेयर, शहर मुफ्ती एवं तिब्बिया कालेज के प्रधानाचार्य को अभियान से जोड़ा गया है तो हाटस्पॉट एवं कंटेनमेंट क्षेत्र के पार्षद एवं गणमान्यों को भी जागरूकता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने एवं खांसी, जुकाम एवं बुखार जैसी बीमारियों की रोकथाम को टीमें इन सभी क्षेत्रों में दवाओं की किट बांटेगी और बीमारी के बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग आदि नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक करेंगी। इस कार्य का शुभारंभ बृहस्पतिवार से होगा।
विज्ञापन

मेयर ने बुलाई बैठक
मेयर मो. फुरकान ने इस संबंध में अपने निवास पर शहर मुफ्ती मो.खालिद हमीद एवं तिब्बिया कालेज के प्रधानाचार्य सहद अली खां की अगुवाई में हॉट स्पाट क्षेत्र उस्मानपाड़ा, गोविंद नगर, धौर्रा माफी, शाहजमाल, जमालपुर, जंगलगढ़ी, अलहदादपुर नीवरी समेत अन्य क्षेत्रों के पार्षद, प्रधान एवं गणमान्य लोगों की बैठक बुलाई। मेयर ने बताया कि बैठक में इन सभी क्षेत्रों में स्थानीय गणमान्य लोगों के सहयोग से कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने की रणनीति तैयार की गई। मेयर ने बताया कि जागरूकता अभियान के लिये जगह-जगह गोष्ठी की जाएंगी। सबसे पहले बुधवार को अपील जारी की जाएगी। बृहस्पतिवार से जागरूकता अभियान शुरू कराया जाएगा। इस मौके पर हामिद, शमीम, सलीम, बाबू गाजी, मसूद इकबाल, अतीक, मो.शकील, डॉ. मो.जाकिर, एसए खान, मुशर्रफ, मुजाहिद, नदीम, मुनीर खुसरो आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

दवाओं की दस हजार किट बांटी जाएंगी
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि हॉट स्पाट एरिया में मेयर, शहर मुफ्ती एवं तिब्बिया कालेज के प्रधानाचार्य के नेतृत्व में होने वाली गोष्ठियों एवं जागरूकता अभियान के दौरान रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए दस हजार किट बांटी जाएंगी। इनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली मल्टी विटामिन व विटामिन सी, सर्दी जुकाम व बुखार के लिए पैरासीटामॉल व सेट्राजिन दवा शामिल है। इसके साथ ही मास्क व सैनिटाइजर भी बंटवाए जाएंगे। प्रशासन ने मेयर को यह सारी चीजें उपलब्ध करा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed