{"_id":"64710f55c2ecebe1350161e7","slug":"fight-in-land-dispute-attempt-to-rape-aligarh-news-c-2-1-127930-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जमीन के विवाद में मारपीट, दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जमीन के विवाद में मारपीट, दुष्कर्म का प्रयास
Sat, 27 May 2023 01:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sat, 27 May 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में जमीन के विवाद को लेकर बृहस्पतिवार की शाम को लाठी-डंडे चले और मारपीट हुई। एक पक्ष के व्यक्ति का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने उसकी पत्नी और बेटी के कपड़े फाड़ दिए और दुष्कर्म का प्रयास किया। प
पीड़ित का आरोप है कि आरोपी सोने के कुंडल, जंजीर और पांच हजार रुपये लूट ले गए। रिवॉल्वर की बट से प्रहार कर उसका सिर फोड़ दिया और गले में रस्सी से फंदा लगाकर जान से मारने की कोशिश की। उसके बेटे पर भी जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई, जिससे वह बाल-बाल बच गया। शोर सुनकर राहगीर बचाने भागे तो हथियारों से लैस यह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। आरोप है कि आरोपी पीड़ित किसान की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। पुलिस ने गुलवीर, नरेंद्र, राहुल, बलवीर, डब्बू और देवेंद्र सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।