फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   fight betwen sp candidate jasvant & ind suneel

सपा के जसवंत सिंह और निर्दलीय सुनील सिंह में कांटे की टक्कर

Fri, 04 Mar 2016 01:38 AM IST
aligarh
aligarh Updated Fri, 04 Mar 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
fight betwen sp candidate jasvant & ind suneel

अलीगढ़। अलीगढ़-हाथरस के स्थानीय निकाय सीट के एमएलसी के लिए गुरुवार को हुआ चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। कुल 99.45 फीसदी वोट डाले गए। दोनों जिलों में कुल 2772 मतदाताओं में से 2755 ने अपने मतों का इस्तेमाल किया। दूसरी तरफ दोनों जिलों के सांसद चुनाव से दूर रहे। उन्होंने वोट नहीं डाले। अलीगढ़ में 8 और हाथरस में 21 वोट नहीं पड़े।

    अलीगढ़ में 1888 में 1880 और हाथरस में 884 में 863 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम और हाथरस के सांसद राजेश दिवाकर के वोट नहीं डाले जाने के बारे में बताया गया कि संसदीय कार्य मंत्री वैंकैया नायडू द्वारा व्हिप जारी करने के कारण उन्हें संसद में मौजूद रहना पड़ा। इसीलिए उन्हाेंने वोट नहीं डाले। इस चुनाव में सपा के जसवंत सिंह और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पूर्व एमएलसी सुनील सिंह मैदान में हैं। भाजपा ने सुनील सिंह को समर्थन दे रखा है। जबकि कांग्रेस, रालोद और बसपा के वोट दोनों प्रत्याशियों के बीच बटे नजर आए। इसके बावजूद दोनों प्रत्याशियों की ओर से जीत का दावा किया जा रहा है। 

  अलीगढ़ में दो बजे तक 20 पोलिंग बूथों पर 96.2 फीसदी वोट पड़े। इनमें पिलखुना में 11 में 11, कौड़ियागंज में 11 में 11, अकराबाद में 103 में  103, विजयगढ़ में 11 में 11, जट्टारी में 14 में 14, इगलास में 120 में 120, हरदुआगंज में 12 में 12, जलाली में 13 में 13 वोट पड़े। शाम चार बजे पिलखुना, कौड़ियागंज, अकराबाद, विजयगढ़, जट्टारी, इगलास, हरदुआगंज एवं जलाली में शत प्रतिशत वोट डाल दिए गए थे। बिजौली, जवां, खैर, चंडौस, बेसवां, गोंडा में भी शत प्रतिशत वोट डाले गए। दूसरी तरफ अलीगढ़ में 128 में 125, अतरौली में 158 मेें 157, धनीपुर में 120 में 119, लोधा में 160 में 158, टप्पल में 134 में 133 वोट पड़े। कुल मिलाकर अलीगढ़ के कुल 20 पोलिंग बूथों पर 99.57 प्रतिशत वोट डाले गए। 

हारथरस के आठ मतदान केंद्रों पर कुल 882 में 875 मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान का प्रतिशत 99.03 रहा। सांसद राजेश दिवाकर समेत कुल दो मतदाताओं ने मतदान नहीं किया। पांच बीडीसी सदस्यों की मृत्यु हो चुकी है। जिनमें तीन सिकंदराराऊ के हैं। एक सासनी और एक मुरसान के हैं। हाथरस नगर पालिका में एक बीडीसी मतदान करने नहीं पहुंचा।  

हसायन-सिकंदराराऊ में एक-एक सेक्शन पीएसी और बाकी मतदान केंद्रों पर आधा-आधा सेक्शन पीएसी और पुलिस फोर्स लगाई गई थी। जिला स्तरीय अधिकारी भी कमान संभाले रहे। ज्यादातर मतदान केंद्रों पर दोपहर एक बजे तक 80 फीसदी तक मतदान हा गया था। शाम चार बजे से पहले ही मतदान निपट गया। हसायन में सभी 119, सहपऊ में सभी 78, सिकंदराराऊ में 120 में117, नगर पंचायत मेंडू में सभी 12, मुरसान ब्लॉक में 121 में 120, हाथरस नगर पालिका में 164 में 162, सादाबाद ब्लॉक में सभी 133, सासनी में सभी 134 मतदाताओं ने मतदान किया।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed