{"_id":"674494b49c2cf8da7d014aa6","slug":"fight-between-two-professors-in-psychology-department-of-aligarh-muslim-university-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी: मनोविज्ञान विभाग में दो प्रोफेसर में हुई मारपीट, जांच कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी: मनोविज्ञान विभाग में दो प्रोफेसर में हुई मारपीट, जांच कमेटी गठित
Mon, 25 Nov 2024 08:46 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 25 Nov 2024 08:46 PM IST
सार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के मनोविज्ञान विभाग में दो प्रोफेसर में किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक हो गई। इसके बाद दोनों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
- फोटो : ANI
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के मनोविज्ञान विभाग में दो प्रोफेसर में मारपीट हो गई। मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष के कक्ष में विभागाध्यक्ष प्रो. शाह आलम और प्रो. एसएम खान के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक हो गई। इसके बाद दोनों में मारपीट हो गई। विभागाध्यक्ष को कक्ष में प्रो. खान ने बंद कर दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
प्रो. एसएम खान विभागाध्यक्ष के कक्ष में आए और बैठ गए। उन्होंने कोई ऐसी बात कही, जिस पर विभागाध्यक्ष नाराज हो गए और उन्हें धक्का मारकर बाहर आ गए। इसी बीच प्रोफेसर एसएम खान भी उनके पीछे चले आए। थोड़ी देर में विभागाध्यक्ष ने प्रोफेसर खान का गिरेबान पकड़ लिया। इसके बाद दोनों में मारपीट हो गई। विभागाध्यक्ष को उन्होंने उनके कक्ष में बंद कर दिया। कर्मचारियों ने दोनों को अलग कराने की कोशिश भी की। इस मामले में विभागाध्यक्ष ने कुलपति से शिकायत कर दी है। जांच कमेटी गठित कर दी गई है।
विज्ञापन