फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fight between two groups in Sahajpura, 10 people injured

Aligarh News: सहजपुरा में दो पक्षों में मारपीट, 10 लोग घायल

Wed, 11 Feb 2026 01:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 11 Feb 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Fight between two groups in Sahajpura, 10 people injured
कोतवाली क्षेत्र के गांव सहजपुरा में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। झगड़े में दोनों पक्षों के 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने के कारण पांच लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन




सहजपुरा की श्रीदेवी अपने पुत्र के साथ ई-रिक्शा में बैठकर कस्बा में दवा लेने के लिए आ रही थीं। गांव के बाहर कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे। उन्होंने अपने बेटे से घर जाने के कहा तो युवकों ने उनके मूक बधिर बेटे को पीट दिया।
विज्ञापन




जब उन्होंने अपने बेटों को बचाने का प्रयास किया तो लोगों ने उन्हें और उनके बेटों को पीटना शुरू कर दिया। मामला इतना तूल पकड़ गया कि दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे और फरसे चलने लगे। झगड़े में 13 वर्षीय यीशु, 40 वर्षीय सतीश कुमार, 18 वर्षीय अंकुश, 16 वर्षीय कुलदीप, 18 वर्षीय अनु एवं अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




दूसरे पक्ष से 23 वर्षीय विवेक, 25 वर्षीय नूतन, 28 वर्षीय गौरव, 16 वर्षीय अंकित, 20 वर्षीय अश्विनी एवं अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गांव में खूनी संघर्ष होने लगा। कोतवाली पुलिस भी गांव पहुंच गई। तब तक घायल अपने साधनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आ गए।



इतना ही नहीं सीएचसी पर आए लोगों ने पुलिस के सामने भी जमकर मारपीट की। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर पंकज कुमार का कहना है कि अधिकांश घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां से यीशु को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।



समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed