{"_id":"66fba4e285a319beb2026464","slug":"festival-special-trains-will-start-from-today-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: आज से 30 नवंबर तक चलेंगी त्योहार स्पेशल ट्रेनें, लगाएंगी 524 फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: आज से 30 नवंबर तक चलेंगी त्योहार स्पेशल ट्रेनें, लगाएंगी 524 फेरे
Tue, 01 Oct 2024 01:00 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 01 Oct 2024 01:00 PM IST
सार
प्रतिवर्ष त्योहारों पर विशेष गाड़ियां चलाई जाती हैं। इस वर्ष इन स्पेशल ट्रेनों की संख्या में वृद्धि की गई है। पिछले वर्ष स्पेशल ट्रेनों ने 189 फेरे लगाए थे। लेकिन इस बार जोन से प्रारंभ होने वाली विशेष गाड़ियां 524 फेरे लगाएंगी।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर इस बार रेल यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे 1 अक्टूबर से स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू करेगा। ये ट्रेनें 1 अक्तूबर से 30 नवंबर के बीच 524 फेरे लगाएंगी।
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि प्रतिवर्ष त्योहारों पर विशेष गाड़ियां चलाई जाती हैं। इस वर्ष इन स्पेशल ट्रेनों की संख्या में वृद्धि की गई है। पिछले वर्ष स्पेशल ट्रेनों ने 189 फेरे लगाए थे। लेकिन इस बार जोन से प्रारंभ होने वाली विशेष गाड़ियां 524 फेरे लगाएंगी। इसके अलावा इस अवधि में 2242 फेरे पासिंग ट्रेनें भी लगाएंगी जो जोन परिक्षेत्र में पड़ने वाले स्टेशनों से चलेंगी ताकि यात्रियों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के लिए ये त्योहार न केवल धार्मिक महत्व रखते हैं, बल्कि परिवारों से मिलने का भी एक अहम अवसर होते हैं। त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ की वजह से अधिकांश ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए रेलवे ने इस वर्ष अतिरिक्त विशेष गाड़ियों का परिचालन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन