फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   festival preparations going on

Aligarh News: दशहरे पर नुमाइश मैदान में 45 अधिकारी और 720 सफाईकर्मियों की रहेगी तैनाती

Fri, 16 Oct 2026 03:06 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 03:06 PM IST
विज्ञापन
festival preparations going on
नुमाइश मैदान पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए नगर आयुक्त व अन्य स्रोत विभाग
अलीगढ़। दशहरे पर नुमाइश मैदान में रावण दहन के दौरान उमड़ने वाली भीड़ और शोभायात्रा को देखते हुए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मैदान में जलभराव दूर करने के साथ समतलीकरण और सफाई का काम कराया जा रहा है। शोभायात्रा मार्ग पर गड्ढे भरने के लिए पैचवर्क भी शुरू करा दिया गया है। शुक्रवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने नुमाइश मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

नगर निगम ने दशहरे पर व्यवस्था संभालने के लिए चार सेक्टर बनाए हैं। इनमें 45 अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहेंगे। सफाई व्यवस्था के लिए 720 कर्मचारियों की 80 क्विक रिस्पांस टीमें लगाई जाएंगी। इसके अलावा 20 पेयजल टैंकर, चार सीवर जेटिंग मशीन, चार जेसीबी, 10 ट्रैक्टर और जनरेटर भी तैयार रहेंगे। भीड़ पूरी तरह खत्म होने तक नुमाइश मैदान में प्रकाश व्यवस्था जारी रहेगी। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। शोभायात्रा मार्ग पर पैचवर्क कराने की जिम्मेदारी मुख्य अभियंता को सौंपी। वहीं, नुमाइश मैदान में समतलीकरण का काम 24 घंटे में पूरा कराने के निर्देश दिए। रावण दहन के दौरान आने वाले पथ विक्रेताओं को गंदगी नहीं फैलाने और कूड़ेदान का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक करने को कहा।
विज्ञापन

नगर निगम की टीमें मैदान में जलभराव दूर करने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटी हैं। आयोजन के दौरान सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए अधिकारी भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed