फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Female bogey captured by men in EMU passenger

ईएमयू पैसेंजर में महिला बोगी पर पुरुषों का कब्जा

Thu, 18 Mar 2021 01:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Female bogey captured by men in EMU passenger
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ईएमयू के महिला कोच से उतरते पुरुष यात्री - फोटो : CITY OFFICE
ईएमयू पैसेंजर ट्रेनों का संचालन कोरोना काल के बाद एक मार्च से शुरू हुआ है। मगर, इनमें अब पहले की तरह महिलाओं को अब उनके लिए आरक्षित बोगियों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। इन बोगियों में पुरुष यात्री भी सफर कर रहे हैं। इसके चलते कई बार महिलाएं यात्रा के दौरान असहज भी होती हैं।
विज्ञापन

1200 यात्रियों की है क्षमता, 1000 से अधिक यात्री जंक्शन से ही होते हैं सवार
ईएमयू पैसेंजर ट्रेन सुबह छह बजे दिल्ली के लिए रवाना होती है। इस ट्रेन में 1200 यात्रियों के बैठने की क्षमता कि 12 बोगी लगी हैं। मगर, ट्रेनों की उपलब्धता न होने के चलते इस एक ट्रेन में अलीगढ़ जंक्शन से ही 1000 से अधिक यात्री सवार होते हैं। दो महिला बोगी इस ट्रेन में आरक्षित हैं। जबकि औसतन 200 के करीब महिला यात्री स्टेशन से सफर करती हैं। पुरुष यात्रियों को जब सीट नहीं मिलती है तो वह महिला बोगियों की ओर दौड़ लगा देते हैं।
विज्ञापन

स्टेशन से महिला बोगियों में पुरुष यात्रियों को नहीं बैठने दिया जा रहा है। मगर, ईएमयू पैसेंजर ट्रेनों की संख्या कम होने के चलते उनमें यात्रियों की भीड़ के आगे के स्टेशनों से पुरुष यात्री महिला आरक्षित बोगियों में सीट उपलब्ध होने पर बैठ जाते हैं। महिलाओं की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चमन सिंह तोमर, पोस्ट कमांडर आरपीएफ
महिलाओं के आरक्षित बोगियों में सिर्फ उनको ही बैठने दिया जाए। पुरुषों को अन्य बोगियों में यात्रा करने की सहूलियत है। दरअसल, कई बार यह भी देखने में आता है कि कई महिला अपने दुधमुंहे बच्चे को साथ लेकर भी यात्रा करती हैं। बच्चे को जब स्तनपान कराना होता है तो पुरुष यात्री पास में बैठा हो तो वह एक असहजता भरी स्थिति होती है।

- सीमा अब्बास, वन स्टॉप सेंटर प्रभारी, अलीगढ़
महिलाओं के लिए जो बोगियां आरक्षित हैं, उनमें सिर्फ महिलाओं को ही यात्रा करने का हक मिलना चाहिए। ईएमयू पैसेंजर ट्रेन में मात्र 12 बोगियां होती हैं। इनमें से सिर्फ दो बोगियां ही महिलाओं के लिए आरक्षित होती हैं। बाकी 10 बोगी पुरुषों के लिए हैं। महिलाएं यात्रा के दौरान खुद को सुरक्षित और सहज महसूस कर सकें, इसके लिए जरूरी है कि रेलवे को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
- नीरा वार्ष्णेय, महिला एवं बाल कल्याण समिति अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed