{"_id":"644eb3163001aa5110077a95","slug":"feeling-cold-in-summer-due-to-strong-winds-and-rain-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: तेज हवाओं और बारिश से गर्मी में हुआ ठंड का एहसास, अगले चार दिन मौसम रहेगा ठंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: तेज हवाओं और बारिश से गर्मी में हुआ ठंड का एहसास, अगले चार दिन मौसम रहेगा ठंडा
Sun, 30 Apr 2023 11:57 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 30 Apr 2023 11:57 PM IST
सार
रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो समान्य से 7 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। रविवार को सुबह से ही मौसम सुहाना था।
विज्ञापन
बारिश के बीच परिवार घर की ओर जाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ जिले में रविवार शाम हुई बारिश से मौसम ठंडा हो गया। इस दौरान लोगों को गर्मी में ठंडक का एहसास हो गया। देर रात तक तेज हवाएं चलती रहीं। जिससे पारा धड़ाम हो गया। मौसम विभाग की मानें तो अगले चार दिन तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और तेज बारिश होने की साभावना है। बारिश व तेज हवाएं से कई इलाकों में बिजली व्यवस्था दो घंटे तक बाधित रही।
विज्ञापन
रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो समान्य से 7 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। रविवार को सुबह से ही मौसम सुहाना था। तेज हवाएं चल रही थी। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। शाम चार अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। हालांकि एक घंटे बाद बारिश बंद हो गई। सके बाद देर रात तक तेज व ठंडी हवाएं चलती रहीं।
विज्ञापन
तेज हवाओं और बारिश से शहर में नगला ताड़, रामघाट रोड. देवसैनी, कुलदीप बिहार, स्वर्ण जयंती नगर सहित कई इलाकों की दो घंटे बत्ती गुल रही। देवसैनी में 33 केवी लाइन में फाल्ट के चलते ब्रेकडाउन लेना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन तक तेज बारिश की संभावना है। मौसम फिलहाल ठंडा रहेगा।
विज्ञापन