फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fearing loss of Rs 200, girl went to the teacher house

Aligarh: 200 रुपये खोए, तो डर से शिक्षिका के घर चली गई, सकुशल मिली, पुलिस ने परिजन को सोंपी

Fri, 11 Aug 2023 12:48 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 11 Aug 2023 12:48 AM IST
सार

बच्ची आटा खरीदने के लिए मां द्वारा दिए गए 200 रुपये रास्ते में खो जाने पर डांट खाने के डर से शिक्षिका के घर चली गई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को सीसीटीवी कैमरे से मिली फुटेज की मदद से बच्ची को उसकी शिक्षिका के घर से सकुशल बरामद कर लिया।

विज्ञापन
Fearing loss of Rs 200, girl went to the teacher house
200 रुपये का नोट - फोटो : RBI

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के थाना रोरावर क्षेत्र से चार दिनों से लापता सात वर्षीय बालिका को पुलिस ने बृहस्पतिवार को शिक्षिका के घर से बरामद कर दिया। बच्ची आटा खरीदने के लिए मां द्वारा दिए गए 200 रुपये रास्ते में खो जाने पर डांट खाने के डर से शिक्षिका के घर चली गई थी। 

विज्ञापन


इलाके के मजहर की कोठी निवासी व्यक्ति की सात वर्षीय बेटी चार दिन पहले घर से परचून की दुकान से आटा लेने गई थी, लेकिन काफी समय बाद भी वापस नहीं पहुंची। परिजनों का आरोप था कि कुछ लोगों ने बालिका के साथ हिंसक घटना को अंजाम दिया था। परिजनों की ओर से इसको लेकर थाने में तीन लोगों के खिलाफ अपहरण करने का आरोप लगाते हुए एक मुकदमा भी दर्ज कराया था। परिजनों का आरोप था कि तभी से आरोपी उनसे मुकदमा वापस लेने को धमका रहे थे। 
विज्ञापन


लापता हुई बच्ची की तलाश एवं जांच में पुलिस की तीन टीमें जुटी हुई थीं। पुलिस की जांच में सामने आया कि बच्ची की मां ने जिन पडोसी पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था, उनके बच्चों पर पहले भी छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करा चुकी है। जिसमें आरोपी बच्चों को जेल भेजा गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बृहस्पतिवार को सीसीटीवी कैमरे से मिली फुटेज की मदद से बच्ची को उसकी शिक्षिका के घर से सकुशल बरामद कर लिया। बच्ची ने पूछताछ में बताया कि वह घर के पास दुकान से आटा लेने गई थी। रास्ते में आटे के लिए मां से मिले 200 रुपये कहीं गिर गए। मां की डांट से बचने के लिए वह घर नहीं पहुंची थी। रास्ते में रोते- बिलखते देख उसकी स्कूल की एक शिक्षिका बच्ची को अपने घर ले आयी। 


शिक्षिका ने बच्ची से कई बार उसके घर का पता पूछा, लेकिन बच्ची ने डर की वजह से घर का पता नहीं बताया। सीओ प्रथम अभय पांडे ने बताया कि बच्ची को परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों की ओर से दर्ज कराए अपहरण के मुकदमें से आरोपियों के नाम हटाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed