फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fear of accident due to cable laid across the road

Aligarh News: सड़क पार कर डाली गई केबल से हादसे की आशंका

Thu, 16 Jan 2025 02:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 16 Jan 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Fear of accident due to cable laid across the road
मथुरा रोड पर स्थित हरदेवी शीतगृह से पहले सड़क को पार कर बिजली का कनेक्शन दिए जाने पर हादसे की आशंका जताई गई है। मामले की शिकायत विद्युत विभाग के प्रबंध निदेशक आगरा से की गई है।
विज्ञापन

गांव बिसावली निवासी अरुण कुमार और अतुल कुमार का कहना है कि मथुरा रोड पर हरदेवी कोल्ड स्टोर से पहले 11 हजार वोल्ट की लाइन की केबल से सड़क पार कर एक उपभोक्ता को कनेक्शन दिया गया है। केबल को सड़क पर दूसरी ओर खड़े पेड़ों पर बांधा गया है। तेज हवा के साथ कभी भी पेड़ गिर सकता है। अथवा केबल कटने पर पेड़ के जरिये करंट फैल सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय विभागीय कर्मचारी बिजली घर से लेकर करबन नदी तक ऐसे ही सैकड़ों कनेक्शन कर चुके हैं। इस संबंध में अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में नहीं था। एसडीओ प्रथम को निर्देश दे दिए गए हैं। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed