फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Father son department in AMU backward in NIRF ranking

AMU: अमुवि में पिता-पुत्र के विभाग एनआईआरएफ रैंकिंग में पिछड़े, साल-दर-साल एएमयू का प्रदर्शन नहीं सुधर रहा

Wed, 07 Jun 2023 03:50 AM IST
चमन शर्मा इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 07 Jun 2023 03:50 AM IST
सार

मेडिकल का क्षेत्र जेएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और कुलपति रहे प्रो. तारिक मंसूर का रहा, जबकि विधि विभाग में उनके बेटे डॉ. मोहम्मद नासिर एसोसिएट प्रोफेसर हैं। 2023 में विधि की 14 व मेडिकल की 28वीं रैंक आई है। वर्ष 2022 में विधि की 12 और मेडिकल की 22 रैंक थी। अगर इन दोनों विभाग को छोड़ दें, तो अनुसंधान, इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, डेंटल और मैनेजमेंट श्रेणी/अनुशासन में एएमयू का बेहतर प्रदर्शन रहा।

विज्ञापन
Father son department in AMU backward in NIRF ranking
एएमयू - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शिक्षा मंत्रालय के बैनरतले नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) 2023 में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) 9वें स्थान पर भले ही काबिज हो गया, लेकिन विधि और मेडिकल की रैंकिंग में गिरावट आई है। मेडिकल का क्षेत्र जेएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और कुलपति रहे प्रो. तारिक मंसूर का रहा, जबकि विधि विभाग में उनके बेटे डॉ. मोहम्मद नासिर एसोसिएट प्रोफेसर हैं। 

विज्ञापन


2023 में विधि की 14 व मेडिकल की 28वीं रैंक आई है। वर्ष 2022 में विधि की 12 और मेडिकल की 22 रैंक थी। अगर इन दोनों विभाग को छोड़ दें, तो अनुसंधान, इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, डेंटल और मैनेजमेंट श्रेणी/अनुशासन में एएमयू का बेहतर प्रदर्शन रहा। इसमें प्रो. तारिक मंसूर का कुशल नेतृत्व नजर आया, लेकिन लोगों की हैरानी मेडिकल की रैंकिंग की गिरावट में है, क्योंकि वह लंबे समय तक प्राचार्य रहे। इसके बाद कुलपति भी रहे। 
विज्ञापन


एएमयू परिसर में ही 29 अक्तूबर 1920 को जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी वजूद में आई थी, जो रैंकिंग में साल-दर-साल आगे बढ़ती गई, लेकिन जिसके पास एएमयू से कम संसाधन है। मगर एएमयू के पास संसाधन होने के बाद भी 9-11 रैंक के इर्द-गिर्द घूमता रहा। एएमयू के जानकारों का कहना है कि आखिर जामिया का प्रदर्शन क्यों बेहतर है, उसका विश्लेषण एएमयू प्रशासन को जरूर करना चाहिए। जामिया ने 83 से तीन रैंक पर पहुंच गया, लेकिन एएमयू 10 से 9 पर पहुंच पाया।    
विज्ञापन
विज्ञापन


साल-दर-साल की एएमयू का प्रदर्शन
वर्ष            रैंकिंग
2023          9
2022        11
2021       10
2020        17
2019         11
2018        10
2017        11
2016        10

साल-दर-साल का जामिया का प्रदर्शन
वर्ष          रैंकिंग
2023          3 
2022          3
2021         6
2020        10
2019        12
2018        12
2017        12
2016        83

मेडिकल की कम रैंकिंग का जहां तक ताल्लुक है, तो उसमें पेटेंट और इनोवेशन के अंक शामिल न किया जाना हो सकता है। विधि का प्रदर्शन संतोषजनक है। कुल मिलाकर एएमयू का प्रदर्शन उत्कृष्ट है। -उमर पीरजादा, पीआरओ, एएमयू  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed