फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Father-in-law tried to rape daughter-in-law

Aligarh News: ससुर ने बहू के साथ की दुष्कर्म की कोशिश, दहेज उत्पीड़न का भी आरोप

Mon, 05 Sep 2022 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 05 Sep 2022 01:09 AM IST
सार

मामले में पुलिस ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न के साथ-साथ ससुर पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर देहली गेट के अनुसार मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Father-in-law tried to rape daughter-in-law
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

देहलीगेट क्षेत्र के एक परिवार में दो माह पहले ब्याही बुलंदशहर की युवती ने ससुर पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। मामले में दहेज उत्पीड़न का भी आरोप है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराते हुए पीड़ित ने कहा कि उसकी शादी जुलाई में हुई है। शादी के बाद से पति उसके साथ संबंध बनाने के नाम पर आनाकानी करते हैं। ससुराल में पांच लाख रुपये दहेज की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


इन तमाम बातों को वह सहन करती रही। इसी बीच 31 अगस्त को उसकी ननद ने एक दिन बहाने से उसे ससुर के कमरे में भेजकर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इस दौरान उसके ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शोरशराबे पर मोहल्ले के लोग आ गए और उसे बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न के साथ-साथ ससुर पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर देहली गेट के अनुसार मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed