{"_id":"64822b89062e25a6e80ef255","slug":"father-died-son-injured-in-car-accident-aligarh-news-c-112-1-sali1002-47-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कार की टक्कर से पिता की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कार की टक्कर से पिता की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन
राकेश शर्मा का फाइल फोटो
- फोटो : Samvad
कस्बे के अतरौली रोड स्थित गुप्ता मोड़ के निकट एक कार ने खरबूजे खरीद रहे पिता-पुत्र को पीछे से टक्कर मार दी। उसके बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली में जा घुसी। हादसे में घायल पिता-पुत्र को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पिता ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
थाना पालीमुकीमपुर के गांव बढेसरा निवासी राकेश शर्मा (65) पुत्र गंगास्वरूप अपने बेटे मोहित के साथ बुधवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली से छर्रा स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में मक्का बेचने आए थे। दोपहर में मक्का बेचकर घर वापस जा रहे थे। रास्ते में अतरौली रोड स्थित गुप्ता मोड़ के निकट ट्रैक्टर से उतरकर सड़क किनारे बिक रहे खरबूजों को खरीद रहे थे। तभी पीछे से तेज गति से आ रही एक कार ने दोनों में टक्कर मार दी।
उसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में पिता-पुत्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पिता की हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मोहित का उपचार जारी है। बृहस्पतिवार शाम राकेश का शव गांव पहुंच तो परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। चालक फरार है।