{"_id":"653d07570e84bf9e9b004d26","slug":"father-and-daughter-injured-in-collision-between-two-bikes-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दो बाइकों की भिड़ंत में पिता-पुत्री घायल, जिला अस्पताल किए रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दो बाइकों की भिड़ंत में पिता-पुत्री घायल, जिला अस्पताल किए रेफर
Sat, 28 Oct 2023 06:36 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 28 Oct 2023 06:36 PM IST
सार
27 अक्तूबर की देर शाम अलीगढ़ में थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र के गांव भूपालगढ़ी निवासी पिता अपनी बेटी के साथ किसी काम से दादों जा रहे थे। गांव सिंधौली खुर्द के समीप सामने से तेज गति से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिता व पुत्री बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। सामने से तेज गति में आती बाइक ने उनमें टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार पिता और पुत्री सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
27 अक्तूबर की देर शाम अलीगढ़ में थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र के गांव भूपालगढ़ी निवासी मूलचंद पुत्र मित्र सिंह अपनी बेटी रेखा के साथ किसी काम से दादों जा रहे थे। गांव सिंधौली खुर्द के समीप सामने से तेज गति से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिता पुत्री सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को बिजौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ के मलखान सिंह जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन