फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fast speed bus crushes people five death in Hathras, Aligarh

अलीगढ़: तेज रफ्तार बस ने लोगों को कुचला, एक पुलिसकर्मी समेत पांच की मौत

Thu, 21 Mar 2019 05:27 PM IST
देव कश्यप भाषा, हाथरस
भाषा, हाथरस Published by: देव कश्यप Updated Thu, 21 Mar 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
Fast speed bus crushes people five death in Hathras, Aligarh

हाथरस जिले के सादाबाद क्षेत्र में रोडवेज बस की चपेट में आ जाने से एक पुलिसकर्मी समेत पांच लोगों की मौत हो गयी।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना ने गुरुवार को बताया कि बुधवार रात लगभग 12 बजे सादाबाद थाना क्षेत्र के बरार गांव के पास आलू से लदी एक ट्राली पलट गयी, जिससे हाथरस-आगरा मार्ग जाम हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।

उन्होंने बताया कि देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान सोहराब गेट डिपो की एक तेज रफ्तार बस सड़क किनारे खड़े ग्रामीणों को कुचलती हुई निकल गयी।
विज्ञापन


इस दुर्घटना में सादाबाद थाने के पुलिसकर्मी गिरीश की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। अन्य मृतकों में अनिल कुमार, हरीश चन्द्र तथा दो अज्ञात शामिल हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed