{"_id":"69fa6191f7d94d2a4601266e","slug":"farmers-will-take-out-a-foot-march-till-jewar-toll-plaza-today-aligarh-news-c-2-1-ali1021-967199-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जेवर टोल प्लाजा तक किसान आज निकालेंगे पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जेवर टोल प्लाजा तक किसान आज निकालेंगे पैदल मार्च
Wed, 06 May 2026 03:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 06 May 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे स्थित जेवर टोल प्लाजा के प्रबंधतंत्र द्वारा राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन (अ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रमेश अत्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के विरोध में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना टप्पल ब्लॉक परिसर में दूसरे दिन भी जारी रहा।
आंधी-बारिश के बावजूद किसान धरना स्थल पर डटे रहे। बुधवार को दोपहर एक बजे ब्लॉक परिसर से जेवर टोल प्लाजा तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। धरने की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र सरदार ने की और संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश चौधरी ने की।
किसानों ने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों के मोबाइल नंबर टोल डेटाबेस में दर्ज कराने को लेकर बीते दो सितंबर 2024 को किसान अपनी मांगों को लेकर जेवर टोल पहुंचे थे, जहां एसडीएम की मध्यस्थता में टोल प्रबंधतंत्र ने 10 दिन का समय मांगा था।
विज्ञापन
आश्वासन के बाद भी नंबर दर्ज नहीं हुए, जिसके बाद 16 और 23 सितंबर 2024 को पुनः वार्ता हुई, लेकिन नतीजा शून्य रहा। जब किसान फिर से टोल पहुंचे तो टोल प्रबंधतंत्र ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश अत्री और आठ अज्ञात किसानों के खिलाफ यातायात बाधित करने का मुकदमा दर्ज करा दिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रमेश कुमार अत्री ने कहा कि यह रिपोर्ट पूरी तरह झूठी है और संगठन की आवाज दबाने की एक सोची-समझी साजिश है। जब तक दर्ज मुकदमा वापस नहीं होता और हमारे कार्यकर्ताओं के नंबर टोल पर दर्ज नहीं किए जाते, तब तक धरना खत्म नहीं होगा। इस दौरान इस्लाम सैफी, दरियाब चौधरी, साबिर मेवाती, नेत्रपाल ठाकुर, प्रद्युम्न पंडित, प्रदीप चौधरी, जगदीश ठाकुर, अनिल कुमार, विजयपाल चौधरी, तैयब प्रधान, नील ठेकेदार आदि मौजूद रहे।