{"_id":"6940783de08a69d1030313e6","slug":"farmers-upset-with-stray-cattle-stage-protest-aligarh-news-c-2-1-ald1025-862336-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: निराश्रित गोवंशों से परेशान किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: निराश्रित गोवंशों से परेशान किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
निराश्रित गोवंश व जंगली जानवरों द्वारा फसलों को लगातार नुकसान पहुंचाए जाने से आक्रोशित किसानों ने सोमवार को कोलाहर गांव में गौमत रोड पर प्रदर्शन किया।
इस दौरान किसानों के साथ भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के आगरा मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर एवं अलीगढ़ जिलाध्यक्ष योगेश ने नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान अधिकारी के न पहुंचने से किसानों में नाराजगी बढ़ गई। ग्यारह बजे से चार बजे तक इंतजार के बाद आक्रोशित किसानों ने नौहझील-गौमत रोड की ओर पैदल मार्च शुरू कर दिया।
मौके पर एसडीएम एसके सिंह, सीओ वीके सिंह तथा मांट तहसील के नायब तहसीलदार राकेश उपाध्याय पुलिस बल के साथ पहुंचे। किसानों को समझाया। अधिकारियों ने कहा फसलों की सुरक्षा को देखते हुए जल्द ठोस कदम उठाए जाएंगे। आश्वासन के बाद किसान शांत हुए। इस दौरान हरपाल चौधरी, सचिन चौधरी, शिवकुमार तोमर, अजय सरपंच, जीतू चौधरी, प्रेमपाल सिंह, सूरजपाल सिंह, बलजीत चौधरी, कुशल चौधरी आदि मौजूद रहे।