{"_id":"682b8dbfeb2f74ec1c0dcaa7","slug":"farmers-surrounded-the-power-house-and-created-ruckus-aligarh-news-c-113-1-sali1011-101825-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: एक सप्ताह से मात्र एक घंटा विद्युत आपूर्ति मिलने पर भड़के किसान, बिजलीघर का घेराव कर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: एक सप्ताह से मात्र एक घंटा विद्युत आपूर्ति मिलने पर भड़के किसान, बिजलीघर का घेराव कर किया हंगामा
Tue, 20 May 2025 01:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 01:29 AM IST
सार
एक घंटा बिजली आने पर किसानों ने बिजलीघर पर जमकर हंगामा किया। लोगों का आक्रोश देख कर्मचारियों ने दोनों गांव में कटी हुई लाइन को जोड़कर गांव की विद्युत आपूर्ति सुचारू कराई।
विज्ञापन
बिजलीघर पर पहुंचे गांव हिरामई व कुमरौआ के किसान
- फोटो : संवाद
विस्तार
गंगीरी क्षेत्र के गांव हिरामई व कुमरौआ में एक सप्ताह से मात्र एक घंटा विद्युत आपूर्ति मिलने पर 19 मई को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बिजलीघर का घेराव कर हंगामा किया।
विज्ञापन
दोनों गांवों के किसान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर बिजलीघर पर पहुंच गए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। लोगों का आक्रोश देख कर्मचारियों ने दोनों गांव में कटी हुई लाइन को जोड़कर गांव की विद्युत आपूर्ति सुचारू कराई। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
इस दौरान करन सिंह, महेश कुमार, शैलेश कुमार, राकेश कुमार, भोला टाइगर, उपेंद्र सिंह, वीरपाल सिंह, अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।