फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmers surrounded the officers on the issue of electricity, fertilizer and water

Aligarh News: बिजली, खाद, पानी के मुद्दे पर किसानों ने अफसरों को घेरा

Thu, 25 Jul 2024 07:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 25 Jul 2024 07:11 AM IST
विज्ञापन
Farmers surrounded the officers on the issue of electricity, fertilizer and water
बिजली, खाद, पानी, सड़क, अवैध कुलाबे, अधोमानक कीटनाशक और नैनो यूरिया व एनपीके जबरन दिए जाने जैसे मुद्दों पर किसानों ने अफसरों को घेर लिया। कलेक्ट्रेट में बुधवार को किसान बंधु की बैठक में किसानों ने अपनी पीड़ा व्यक्त की और कहा कि उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिलाधिकारी विशाख जी. ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का हर संभव निराकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन




बैठक में किसानों ने खैर अनाज मंडी में टिनशेड पर कब्जा किए जाने, गोंडा-अलीगढ़ मार्ग के जर्जर होने, केसीसी के लिए बंधक रखी भूमि को लोन चुकाने के बाद भी आसानी से बंधक मुक्त न किए जाने संबंधी समस्याओं को भी उठाया। किसानों ने बताया कि माइनर सूखे पड़े हैं, पानी की कमी के कारण धान की फसल प्रभावित हो रही है। इस पर अधिशासी अभियंता सिंचाई राजेंद्र कुमार ने बताया कि मांट ब्रांच को 10 दिन की देरी से पानी मिला है। अब वह पूरी क्षमता से चल रही है।
विज्ञापन




डीएम ने अवैध कुलाबों का चिह्नांकन कर बंद कराने और सींचपाल की जिम्मेदारी तय करने के लिए कहा। उन्होंने बिजली विभाग के अफसरों को निर्बाध आपूर्ति के निर्देश दिए। अधोमानक कीटनाशकों की बिक्री पर छापा मारने के निर्देश दिए। खैर अनाज मंडी में टिनशेड पर कब्जा के मामले में एसडीएम खैर को समस्या का समाधान कराने के लिए कहा। अन्य मामलों में संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा। इस अवसर पर किसान नेता सुंदर सिंह बालियान, अरविंद सिंह, विमल तोमर, अनिल तालान, सत्यवीर सिंह सत्तो आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed