{"_id":"6674bf71f67eb73b0d09a534","slug":"farmers-sit-on-dharna-against-the-revenue-department-aligarh-news-c-110-1-sali1009-100648-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: राजस्व विभाग के खिलाफ धरने पर बैठे किसान, खेतों की पैमाइश पक्षपात पूर्ण करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: राजस्व विभाग के खिलाफ धरने पर बैठे किसान, खेतों की पैमाइश पक्षपात पूर्ण करने का आरोप
Fri, 21 Jun 2024 05:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 05:16 AM IST
सार
किसानों का आरोप है कि राजस्व विभाग द्वारा कई बार खेतों की पैमाइश पक्षपात पूर्ण तरीके से करा दी जाती है। जिससे गांव में आपसी मतभेद व झगड़े बढ़ते हैं। बंटवारे को लेकर भाइयों में झगड़े इस कदर बढ़ जाते हैं कि वह एक दूसरे की जान के दुश्मन हो जाते हैं।
विज्ञापन
गांव पोस्तीका में राजस्व विभाग के खिलाफ धरने पर बैठे किसान
- फोटो : संवाद
विस्तार
गांव पोस्तीका में भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष वीरकरण सिंह फौजी के नेतृत्व में क्षेत्रीय किसानों द्वारा राजस्व विभाग के खिलाफ धरना दिया गया। तहसीलदार गभाना के आश्वासन पर शाम को धरने का समापन कर दिया गया।
विज्ञापन
धरने पर बैठे किसानों का कहना था कि राजस्व विभाग द्वारा कई बार खेतों की पैमाइश पक्षपात पूर्ण तरीके से करा दी जाती है। जिससे गांव में आपसी मतभेद व झगड़े बढ़ते हैं। बंटवारे को लेकर भाइयों में झगड़े इस कदर बढ़ जाते हैं कि वह एक दूसरे की जान के दुश्मन हो जाते हैं।
विज्ञापन
अतः राजस्व विभाग को जमीन जायदाद के मामले में सावधानीपूर्वक जांच पड़ताल के बाद ही पैमाइश करनी चाहिए। गांव के एक किसान की 28 बीघा जमीन में आठ हिस्सेदार हैं और सभी का जमीन में समान हिस्सा भी है, लेकिन राजस्व विभाग द्वारा पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाते हुए जमीन को विवादित बना दिया।
विज्ञापन
इसी मुद्दे पर किसान यूनियन द्वारा गांव में धरना दिया गया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार गभाना अजीत सिंह ने दो दिन में समाधान का आश्वासन दिया है। धरने की अध्यक्षता बलवीर सिंह द्वारा तथा संचालन भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष कुंवर मामा द्वारा किया गया। इस मौके पर यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश तेवतिया, ब्लॉक अध्यक्ष शिकारपुर वीरपाल सिंह, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री करुआ सिंह, सूरजपाल सिंह, जयप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।