{"_id":"ea0229dcc7e441a3cfd6d3031175c4df","slug":"farmers-protest-for-compensation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे के लिए अनशन पर बैठे इगलास के किसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे के लिए अनशन पर बैठे इगलास के किसान
इगलास
Updated Sat, 06 Jun 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुआवजे के लिए अनशन पर बैठे इगलास के किसान
अमर उजाला ब्यूरो
इगलास। भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट के बैनर तले पांच किसान फसली मुआवजा और अन्य मांगों को लेकर तहसील परिसर में आमरण अनशन पर बैठ गए हैं।
गुरुवार को तहसील पर किसानों को आपदा राहत राशि वितरण को लेकर कल्याण सिंह, तोताराम, देवी सिंह, नेपाल सिंह व शीशपाल सिंह आमरण अनशन पर बैठ गए हें। सभी अनशनकारी तहसील मुख्यालय पर अधिकारियों के आवास के सामने जमे हुए हैं। उनकी मांग है कि बीमा के आधार पर सभी किसानों को राहत राशि मिलनी चाहिए। अनशनकारियों के सहयोग में बैठे चौ. हरपाल सिंह का कहना है कि राहत राशि के वितरण में मनमानी की जा रही है। लेखपालों ने ऐसे किसानों को राहत राशि दे दी है जो पात्र नहीं थे वहीं पात्र किसानों को राहत राशि देने में प्रशासन आनकानी कर रहा है। चौ. हरपाल सिंह का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारी अनशनकारियों की हालत के प्रति बेखबर है किसी की डाक्टरी तक नहीं कराई गए है।
अनशनकारियों के समर्थन में राजकुमार शर्मा, चंद्रवीर सिंह, कारे सिंह, बनी सिंह, राजवीर सिंह, जितेंद्र सिंह बधौतिया, लक्ष्मीनरायन सहित समर्थकों का आना-जाना बना हुआ है।