{"_id":"663d54e7571887a7bf04bd04","slug":"farmers-of-four-villages-surrounded-gangiri-power-plant-creating-ruckus-aligarh-news-c-113-1-sali1011-100817-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: चार गांव के किसानों ने गंगीरी बिजलीघर घेरा, हंगामा, 12 हजार ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: चार गांव के किसानों ने गंगीरी बिजलीघर घेरा, हंगामा, 12 हजार ग्रामीण परेशान
Fri, 10 May 2024 04:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 04:27 AM IST
सार
15 दिन से चारों गांव में मात्र एक दो घंटा बिजली मिल रही है। बिजली न आने से मक्का की फसल पूरी तरह सूख गई है। जिससे चारों गांव के तकरीबन 12 हजार ग्रामीण परेशान हैं। बिजली घर गंगीरी के कर्मचारी गांव मलसई से अन्य गांव की आपूर्ति देते हैं, जिससे उनके गांव में बिजली नहीं मिल रही है। इससे मक्का, मूंगफली और बाजरा पूरी तरह से सूख गई है।
विज्ञापन
हाथों में मक्का की सूखी फसल लेकर बिजलीघर पर प्रदर्शन करते चार गांवों के किसान
- फोटो : संवाद
विस्तार
थाना गंगीरी के गांव नगला हंशी, शेरपुर, भरतपुर और नगला दोहरा में एक पखवाड़े से बिजली का संकट है, इन गांवों में केवल दो घंटे आपूर्ति हो रही है। इन दो घंटों में भी कभी आधे घंटे तो कभी एक घंटे की आपूर्ति अलग-अलग समय में मिलती है। इससे फसलें सूख रही हैं। 9 मई को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने गंगीरी चौराहे स्थित बिजली घर पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
किसान ट्रैक्टर ट्रालियों में बैठ कर बिजली घर पर आ गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों के बिजली घर पर आते ही जेई वहां से चले गए। जब उनको फोन मिलाया गया तो उन्होंने जवाब नहीं दिया। किसानों का कहना था कि वह बिजली घर से तब तक नहीं हटेंगे, जब तक आपूर्ति सुचारू नहीं हो जाती है। ढाई घंटे के प्रदर्शन के बाद किसानों की एसडीओ से वार्ता हुई। एसडीओ ने कहा कि अब बिजली नियमित रूप से मिलेगी। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
ग्रामीण महावीर सिंह व पूरनसिंह ने बताया कि 15 दिन से चारों गांव में मात्र एक दो घंटा बिजली मिल रही है। बिजली न आने से मक्का की फसल पूरी तरह सूख गई है। जिससे चारों गांव के तकरीबन 12 हजार ग्रामीण परेशान हैं। बिजली घर गंगीरी के कर्मचारी गांव मलसई से अन्य गांव की आपूर्ति देते हैं, जिससे उनके गांव में बिजली नहीं मिल रही है। इससे मक्का, मूंगफली और बाजरा पूरी तरह से सूख गई है।
विज्ञापन
फसलों की सिंचाई नहीं होने से उनको नुकसान हो रहा है। प्रदर्शन करने वालों में वीरेंद्र सिंह, किशनलाल, सियाराम, बहोरी सिंह, सूरजपाल सिंह, मुरारी सिंह, प्रेमपाल सिंह, मुकेश कुमार, हरवीर सिंह, शकुंतला देवी, पुष्पा देवी, प्रेमवती देवी, रामश्री देवी, महारानी देवी, लौंगश्री देवी, डोरी लाल, राजू, अनिल कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।