फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmers deposited meters installed on private tube wells at Atrauli power station

Aligarh News: किसानों ने निजी नलकूपों पर लगे मीटर अतरौली बिजलीघर पर जमा किए

Tue, 02 May 2023 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Farmers deposited meters installed on private tube wells at Atrauli power station
संयुक्त किसान मोर्चा के एलान पर कृषि कनेक्शनों पर बिजली मीटर लगाए जाने का किसान संगठन विरोध कर रहे हैं। इस क्रम में शनिवार को जमालपुर सिया गांव में किसानों ने मीटर लगाने आई टीम का कड़ा विरोध किया था।
विज्ञापन



सोमवार को बड़ी संख्या में किसान बिजली मीटर लेकर अतरौली बिजलीघर पर उन्हें जमा कराने पहुंचे। क्रांतिकारी किसान यूनियन के उपाध्यक्ष सत्यवीर चौधरी एवं ग्रामीण इकाई अध्यक्ष धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में किसान वहां पहुंचे थे। इस दौरान वहां जेई समेत कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा तो किसान वहीं धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन




जिलाध्यक्ष नगेंद्र चौधरी के पहुंचने पर जेई मौके पर पहुंचे। किसानों ने सूची के साथ संयुक्त रूप से मीटर सुपुर्द किए। किसानों का कहना था कि जब फिक्स चार्ज पर बिजली मिल रही थी, तब मीटर नहीं थे। अब सरकार फ्री बिजली दे रही है, तो फिर मीटर क्यों लगाए जा रहे हैं? ऐसा करके बिजली विभाग पैसे की बर्बादी कर रहा है, या फिर किसानों के साथ कोई साजिश की जा रही है। ऐसी किसी भी साजिश को किसान सफल नहीं होने देंगें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed