फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmers celebrated anti-privatization day

किसानों ने मनाया निजीकरण विरोधी दिवस

Tue, 16 Mar 2021 01:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Farmers celebrated anti-privatization day
कार खीचकर विरोध प्रदर्शन करते संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर जिले के किसान संगठनों ने सोमवार को निजीकरण विरोधी एवं कारपोरेट विरोधी दिवस मनाया।
विज्ञापन

जिले के संयुक्त किसान मोर्चा के घटक संगठन भारतीय किसान यूनियन टिकैत, भारतीय किसान यूनियन अंबावता व बेरोजगार मजदूर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर एकत्र होकर वहां से आंबेडकर पार्क तक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान रेलवे जनता की संपत्ति है, इसे बेचना बंद करो जैसे नारे लगाए। इसके बाद कार को रस्सी से खींचकर पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का विरोध किया।
विरोध रैली में संयुक्त किसान मोर्चा के प्रमुख नेता शशिकांत, विनोद सिंह व कमलेश यादव ने रस्से से कार को खींचकर डीजल-पेट्रोल की बढती कीमत पर जनता का रोष व्यक्त किया। रैली में युवा किसान उज्ज्वला योजना के खाली सिलेंडर कंधे पर लेकर चल रहे थे। किसानों की रैली स्टेट बैंक पहुंची, जहां निजीकरण के विरोध में चल रही बैंक हड़ताल के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर भाकियू जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि सरकार अपनी हठधर्मिता छोड़े नहीं तो जनता सत्ता से बेदखल करने पर मजबूर होगी।
विज्ञापन

महिला किसान नेता कमलेश यादव ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने घर की रसोई को चलाना मुश्किल कर दिया है। इसके बाद आंबेडकर पार्क के नजदीक सिटी मजिस्ट्रेट को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर भाकियू टिकैत के वरिष्ठ नेता चौधरी नवाब सिंह, मजदूर नेता रमेशचंद विद्रोही, गोकुल करन कश्यप, गजेंद्र सिंह, भोला सिंह, सुरेश पाल प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed