{"_id":"6ac0131b7d5dbd126c04282e","slug":"farmers-body-found-in-field-police-arrive-following-allegations-of-murder-aligarh-news-c-426-1-sali1013-2744-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: खेत पर मिला किसान का शव हत्या के आरोप पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: खेत पर मिला किसान का शव हत्या के आरोप पर पहुंची पुलिस
Sat, 03 Oct 2026 01:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
गांव हकीमगढ़ी में शुक्रवार को खेतों पर सिंचाई करने वाली नाली और मेड़ साफ करने गए किसान का शव पड़ा मिला। खबर पाकर पहुंचने परिजन ने हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए सूचना दी तो पुलिस कर्मी पहुंच गए।
हालांकि बाद में बाद में परिजन ने हृदयगति रुकने से निधन की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम कराने से इन्कार किया लेकिन मौत का सही कारण पता चलने की बात कहते हुए पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पंचनामा भरने वाले हलका इंचार्ज जितेंद्र सिंह राणा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बिसरा सुरक्षित किया गया है, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
हरदुआगंज के एसएचओ जोगेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर सूचना मिली कि रमेश चंद्र (48) पुत्र कल्याण सिंह को खेत पर किसी ने मार दिया है। घटनास्थल पर रमेश चंद्र का शव जामुन के पेड़ के नीचे बैठे हुई अवस्था में मिला। मौके पर मृतक के बेटों अमित और हीरालाल ने हत्या की बात से इन्कार करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। हालांकि मौत की सही वजह का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रथम दृष्टया हृदयगति रुकने से मौत होने का मामला लग रहा है। जांच रिपोर्ट से सही वजह पता चल सकेगी।