फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmers angry over ban on wheat purchase by middlemen blocked the road

Aligarh News: आढ़तियों के गेहूं खरीद पर रोक से नाराज किसानों ने लगाया जाम, मंडी सचिव के आदेश को बताया तुगलकी

Fri, 12 Apr 2024 12:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Fri, 12 Apr 2024 12:50 AM IST
सार

किसान गेहूं बेचने मंडी समिति पहुंचे थे। उन्हें आढ़तियों ने बताया कि मंडी प्रशासन गेट पास देने पर रोक लगा दी है, इसलिए वह गेहूं नहीं खरीद सकते। इस पर किसानों ने जाम लगा दिया।

विज्ञापन
Farmers angry over ban on wheat purchase by middlemen blocked the road
मंडी सचिव से वार्ता करते भाकियू पदाधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

मंडी समिति के सचिव के आदेश पर 11 अप्रैल को मंडी समिति में आढ़तियों ने किसानों का गेहूं खरीदने से हाथ खड़े कर दिए। सचिव ने आदेश दिया है कि किसानों का गेहूं सिर्फ सरकारी क्रय केंद्रों पर ही बिकेगा। इससे आक्रोशित किसानों ने मंडी गेट पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे भाकियू पदाधिकारियों ने मंडी सचिव से वार्ता कर इसे तुगलकी आदेश बताया। कहा कि आदेश वापस न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन


11 अप्रैल को कई किसान गेहूं बेचने मंडी समिति पहुंचे थे। उन्हें आढ़तियों ने बताया कि मंडी प्रशासन गेट पास देने पर रोक लगा दी है, इसलिए वह गेहूं नहीं खरीद सकते। इस पर किसानों ने जाम लगा दिया। भाकियू के मंडल अध्यक्ष कमांडो ओपी सिंह, जिलाध्यक्ष सुंदर सिंह आदि ने पहुंचे तो मंडी समिति के सचिव सुनील शर्मा ने एसडीएम दिग्विजय सिंह व मंडी निदेशक चंदन पटेल से उनकी वार्ता कराई। अधिकारियों ने बताया कि शासन का निर्देश है कि प्रदेश का गेहूं दूसरे राज्यों में नहीं जाएगा। हालांकि मंडी उपनिदेशक ने जल्द ही समस्या का समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed