{"_id":"614b7e788ebc3e0b9d08e9a9","slug":"farmers-and-officers-face-to-face-regarding-the-problem-of-electricity-bill-city-office-news-ali2738993140","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः विद्युत बिलों की समस्या को लेकर आमने-सामने आए किसान व अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः विद्युत बिलों की समस्या को लेकर आमने-सामने आए किसान व अधिकारी
विज्ञापन
बिल भुगतान के बावजूद कनेक्शन काटे जाने की समस्या को लेकर विद्युत अधिकारी एवं किसान आमने सामने आ गए। सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा बुलाई गई बैठक में दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई के आश्वासन पर किसान माने।
बिल भुगतान के बावजूद अवैध वसूली की नीयत से किसानों के विद्युत कनेक्शन काटे जाने की समस्या को लेकर गत दिवस किसानों ने संयुक्त किसान मोर्चा के बैनरतले डीएम आवास के सामने धरना दिया था। मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने किसान एवं विद्युत अफसरों की बैठक बुलाकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। बुधवार को इस मामले में नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में विद्युत अफसरों एवं किसानों की बैठक हुई। वार्ता के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने दोनों पक्षों को सुना। अधीक्षण अभियंता तृतीय प्रदीप वर्मा ने जब संविदाकर्मी मीटर रीडरों और उपभोक्ताओं पर ही दोष मढ़ने का प्रयास किया तो किसान आक्रोशित हो गए।
उन्होंने विद्युत अफसरों पर मनमानी करने का आरोप लगा डाला। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई। किसान नेताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित प्रत्यावेदन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें दोषी अधिकारियों को सजा देने और उनकी संपत्ति नीलाम कर धनराशि वसूलने की मांग की गई। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट से मांग की कि किसानों से दोबारा बिल भुगतान की कार्रवाई रोकी जाए। जिन उपभोक्ताओं से दबाव डालकर या उनके कनेक्शन काटकर वसूली गई है। उनकी धनराशि वापस लौटाई जाए। काटे गए कनेक्शनों को बिना शर्त तत्काल जोड़ा जाए। नगर मजिस्ट्रेट ने किसानों की मांग पर मामले की जांच कराने और दोषियों को सजा दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही पीड़ित उपभोक्ताओं से दोबारा बिल न वसूलने और कनेक्शन तत्काल जोड़े जाने के आदेश दिए। इस मौके पर संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक शशिकांत, किसान सभा के इदरीश मोहम्मद, सूरजपाल उपाध्याय, क्रांतिकारी किसान यूनियन के सुरेश चंद्र गांधी, भाकियू के वरिष्ठ नेता चौधरी गजेंद्र सिंह उपस्थित रहे।