{"_id":"61ae6629cd2f2443782150d4","slug":"farmer-shot-in-the-fields-tappal-news-ali279933927","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः खेत में किसान की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः खेत में किसान की गोली मारकर हत्या
Tue, 07 Dec 2021 02:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला/अलीगढ़
अमर उजाला/अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच पड़ताल करते हुए पुलिसकर्मी।
- फोटो : TAPPAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर में एक किसान की खेतों में स्थित झोपड़ी में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्याराें ने सिर पर गोली मारी। शव के पास ही दो कारतूस मिले हैं, जिनमें एक 315 बोर और दूसरा .32 बोर का है।
ग्राम श्यारौल निवासी 57 वर्षीय लोकेंद्र उर्फ लोका पुत्र चरण सिंह खेतों में पानी लगाने की बात कहते हुए रविवार की शाम चार बजे अपने घर से निकले थे। उनके खेत घरबरा ग्राम पंचायत के गांव रायपुर में हैं। खेतों में ही झोपड़ी बना रखी है। सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे पड़ोसी खेत मालिक पहुंचे तो अपनी झोपड़ी में पड़े लोकेंद्र के खून से लथपथ शव को देखकर उन्होंने परिवार वालों को जानकारी दी। इस पर परिवार वाले भागते हुए पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
पुलिस के अनुसार सिर पर गोली मारकर हत्या की गई है। सिर पूरी तरह खुल गया है।
शव के पास ही दो कारतूस व लोकेंद्र का मोबाइल मिला है। सूचना पर सीओ खैर इंदु सिद्धार्थ भी मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने रायपुर और मौके पर पहुंचे श्यारौल के निवासियों से भी बात की। मृतक के पुत्र विष्णु की ओर से अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। अपने पीछे दो बेटियों व चार बेटों को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। सीओ ने जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी का परिवार को भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
30 बार कॉल की, नहीं रिसीव हुआ फोन
रविवार की शाम में घर से निकलने के बाद सोमवार की सुबह 10 बजे तक लोकेंद्र उर्फ लोका घर नहीं लौटे तो परिवार वालों को चिंता हुई। इसके बाद उन्होंने लोकेंद्र के मोबाइल पर कॉल करना शुरू किया। मृतक के भाई मुकेश के अनुसार 30 बार कॉल की गई लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। हत्या की सूचना पर परिवार वाले व पुलिस मौके पर पहुंची तो उनका मोबाइल उस समय भी ऑन था। पुलिस के अनुसार यह भी जांच का विषय है कि इतनी बार कॉल करने के बाद भी लोकेंद्र ने फोन क्यों नहीं उठाया था? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या के संभावित घंटे और की गईं कॉल के समय से भी इस बात का पता लग सकेगा कि हत्या कॉल करने के बाद हुई है, अथवा पहले।
किसानों ने सुनी गोली की आवाज लेकिन पटाखे समझे
पुलिस की पूछताछ में रायपुर के खेतों में काम कर रहे किसानों ने बताया कि उन्होंने सुबह 11 बजे के आसपास गोली चलने की आवाज सुनी थी। लगा कि शादी-विवाह का समय है। किसी ने पटाखे छोड़े होंगे, इसलिए उस आवाज पर ध्यान नहीं दिया।