फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmer shot dead after water dispute in Aligarh village

Aligarh: खेत के पानी के विवाद में किसान की हत्या, एक अन्य व्यक्ति घायल

Sun, 28 Aug 2022 03:55 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 28 Aug 2022 03:55 AM IST
सार

शहबाजपुर में रात में खेत में पानी को लेकर एक ही खानदान के दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोलीबारी कर दी, जिसमें मनोज की मौत हो गई जबकि शोरशराबा होने पर अपने घर के दरवाजे पर खड़ा एक पड़ोसी भी गोली की चपेट में आ गया।

विज्ञापन
Farmer shot dead after water dispute in Aligarh village
किसान की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजयगढ़ इलाके के शहबाजपुर गांव में शनिवार रात खेत के पानी को लेकर एक ही खानदान के दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शहबाजपुर में रात में खेत में पानी को लेकर एक ही खानदान के दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोलीबारी कर दी, जिसमें मनोज (42) की मौत हो गई जबकि शोरशराबा होने पर अपने घर के दरवाजे पर खड़ा एक पड़ोसी भी गोली की चपेट में आ गया। गोली लगने से वह भी घायल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि घायल को जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटनास्थल पर एसपी देहात पहुंच गए हैं। मृतक के परिजनों ने दूसरे पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed