फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   farmer protested black day

किसानों ने मनाया काला दिवस

Sun, 07 Mar 2021 01:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
farmer protested black day
दिल्ली के किसान आंदोलन के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में किसान संगठनों ने चदियाना रामपुर में काल - फोटो : CITY OFFICE
तीनों कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले दिल्ली मोर्चों पर धरना दे रहे किसानों को आज 100 दिन हो गए। 250 से अधिक किसान शहीद हो चुके। इसके बावजूद सरकार की ओर इन किसानों को कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। संयुक्त किसान मोर्चा ने इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाया। राष्ट्रीय आह्वान पर जिले में गठित संयुक्त किसान मोर्चा के किसान संगठनों ने भी काला दिवस मनाकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने अपने घरों पर काले झंडे लगाकर विरोध जताया।
विज्ञापन

गोंडा, खैर, टप्पल क्षेत्र के किसानों ने पलवल जाकर केएमपी एक्सप्रेस वे पर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के चलते एक्सप्रेस-वे 11 बजे से 4 बजे से जाम रहा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष विमल तोमर और अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष राजसिंह के नेतृत्व में सैकड़ों किसान पिछले दो दिनों से पलवल मोर्चे पर जमे हुए हैं।
विज्ञापन

इधर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में किसान संगठनों ने विरोध सभाओं का आयोजन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी किसानों ने काली पट्टियां, काले बैज बांधे। काले झंडे हाथों में लेकर गांवों में समूहों के रूप में पैदल मार्च करते हुए जमकर नारेबाजी की। बेरोजगार मजदूर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने हरदुआगंज क्षेत्र के सुखरावली, नगला यादव, तालसपुर खैर रोड पर नगला कलार, जलाली क्षेत्र में उकरना, बहरामपुर, बुढांसी गांवों में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष रमेशचंद विद्रोही ने यूनियन कार्यालय पर काला झंडा लगाकर की। इस दौरान बेरोजगार मजदूर किसान यूनियन के प्रवक्ता डा. अशोक प्रकाश, संयोजक गोकुल करन कश्यप, सोरन सिंह बौद्ध, राजपाल, सुरेशचंद्र ने सक्रिय भागीदारी की। हाजीपुर गांव में बेरोजगार मजदूर किसान यूनियन और राष्ट्रीय किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाया।
किसान नेता कमलेश यादव के नेतृत्व में इस गांव विशेषकर महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की। भारतीय किसान यूनियन स्वराज्य के कार्यकर्ताओं ने अतरौली क्षेत्र के समैना ततारपुर व खेड़िया रफातपुर गांवों में काला दिवस मनाया गया। जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव, जसराज यादव, अवधेश यादव ने विरोध सभाओं में किसान आंदोलन के समर्थन की अपील की।
अखिल भारतीय किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष सूरजपाल उपाध्याय के नेतृत्व में जवां क्षेत्र में फरीदपुर, सुमेरा, साथा गांवों में विरोध-प्रदर्शन कर किसानों ने काला दिवस मनाया। भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह के नेतृत्व में गभाना क्षेत्र में नगलिया, चूहरपुर, राजू नगला, पला में विरोध सभाएं कीं।

विरोध सभाओं के दौरान प्रदर्शनकारी किसानों ने काली पट्टियां बांधी। संयोजक, संयुक्त किसान मोर्चा शशिकांत ने बताया कि किसान संगठन रविवार आज से गांव-गांव किसान आंदोलन के समर्थन में आम जनता को जोड़ने का मुहिम जारी रहेंगे। गांवों में किसान अपने घरों पर काला कानून वापस होने तक काले झंडे लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed