फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmer Protest

आज जंतर मंतर कूच कर सकते हैं भाकियू भानु कार्यकर्ता

Sat, 05 Dec 2020 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Farmer Protest
सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ करते भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली नोएडा बॉर्डर पर जुटे भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के कार्यकर्ता शनिवार को दिल्ली के जंतर मंतर की ओर कूच कर सकते हैं। इसका निर्णय सुबह 10 बजे होने वाली पंचायत के बाद लिया जाएगा। इधर, रविवार को विज्ञान भवन में सरकार से होने वाली वार्ता के दौरान शक्ति प्रदर्शन के लिए संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने किसानों से बड़ी संख्या में दिल्ली आने का आह्वान किया है। शनिवार और रविवार को बड़ी संख्या में किसान दिल्ली रवाना होंगे। इससे पूर्व शुक्रवार को अलीगढ़ के किसानों ने सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन यज्ञ किया। वहीं, भाकियू किसान सेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को गाजियाबाद पुलिस ने गाजियाबाद बॉर्डर से लौटा दिया।
विज्ञापन

तीनों कृषि कानून वापस लेने समेत 17 सूत्री मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के कार्यकर्ताओं का दिल्ली नोएडा बॉर्डर पर धरना लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर अलीगढ़ के किसान संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश संगठन मंत्री श्रवण कुमार एवं प्रदेश उपाध्यक्ष एसके सिंह राणा के नेतृत्व में सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन यज्ञ किया। प्रदेश महासचिव डॉ शैलेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शनिवार को किसान दिल्ली के जंतर मंतर के लिए रवाना हो सकते हैं। इससे पूर्व धरना स्थल पर ही किसानों की पंचायत होगी। इसमें जंतर मंतर मार्च की रणनीति तैयार की जाएगी। संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने सभी जिलाध्यक्ष और पदाधिकारियों से ज्यादा से ज्यादा किसानों की भीड़ लेकर दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

इसके तहत शनिवार और रविवार को बस, निजी वाहन और ट्रैक्टरों के जरिए बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता दिल्ली रवाना होंगे। उन्होंने किसानों से दिल्ली पहुंचने का आह्वान भी किया है। इधर भाकियू किसान सेना के प्रदेश सचिव मोहम्मद शमी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शुक्रवार को दिल्ली रवाना हुए। पुलिस ने सभी को गाजियाबाद बॉर्डर पर रोक लिया। प्रदेश सचिव ने बताया कि पहले तो पुलिस उन्हें दिल्ली लोनी के लिए लेकर चली उसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता के उपरांत उन्होंने किसानों की सभी मांगों पर रविवार को सरकार द्वारा सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन देते हुए वापस लौटा दिया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र यादव, मंडल उपाध्यक्ष अफरोज खान, जिला अध्यक्ष नौशाद आलम, सचिव मोहम्मद अमान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के दिल्ली कूच को लेकर सतर्कता
किसानों की मांगों को लेकर रविवार को विज्ञान भवन में होने वाली वार्ता के लिए बड़ी संख्या में किसान शनिवार एवं रविवार को दिल्ली रवाना होंगे। इसको लेकर पुलिस व एलआईयू सक्रिय है। वह किसान पदाधिकारियों से संपर्क साध कर उनके उनकी गतिविधियों की टोह लेने में जुटे हैं।

भाकियू किसान सेना के पदाधिकारी गाजियाबाद में प्रदर्शन करते।

भाकियू किसान सेना के पदाधिकारी गाजियाबाद में प्रदर्शन करते।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed